फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 thousand rupees looted by attacking the youth with a knife

युवक पर चाकू से हमलाकर लूटे 30 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees looted by attacking the youth with a knife
पानीपत। घायल बुद्धि। - फोटो : Panipat
पानीपत। साईं कॉलोनी में छह बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया और उससे 30 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन लूट लिया। बचाने आए दो दोस्तों पर बदमाशों ने सुआ घोंप दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया। चाकू से घायल युवक को सात टांके लगे हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। दूसरी ओर चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साई कॉलोनी निवासी विजय ने बताया कि वह सिद्धि विनायका इंटरप्राइजेज कंपनी में काम करता है। उसे निजी काम के लिए 30 हजार रुपये की जरूरत थी तो उसने मुनीम से उधार लिए। वह करीब 10 बजे फैक्टरी से अपने दोस्त प्रीतम और बुद्धि के साथ उझा गेट के पास बाजार गया था। वहां पर एक सब्जी रेहड़ी वाले से उन्होंने सब्जी खरीदी और भुगतान के लिए उसने रुपये निकाले तो पास में बैठे कुछ युवकों की नजर पड़ गई।
विज्ञापन

वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे कि बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। उस समय कुल तीन युवक थे। एक युवक ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। दूसरा युवक जेब से रुपये निकालने लगा तो वह जान बचाते हुए भागने लगे। इसी बीच सामने से तीन बदमाशों और आए और घेर लिया। उन्होंने जेब से 30 हजार रुपये लूट लिए। फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए दोस्त प्रीतम के कमर में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया। इसी बीच दूसरा दोस्त बुद्धि आया तो उसे बदमाशों ने नीचे गिरा लिया और उसके पैर में सुआ घोंप दिया। अंत में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल विजय ने बताया कि उन्होंने अपने लेवल पर बदमाशों की तलाश की। पता चला कि बदमाश रोहित, साहित, राहुल उर्फ खलनायक और कुछ युवकों ने मिलकर हमला बोला था।
दूसरी ओर कंपनी के मुनीम सुनील कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी से कुछ दूरी पर ही यह वारदात हुई थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और तीनों को सामान्य अस्पताल लेकर गए। वहां पर तीनों का इलाज कराया और फिर चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

पानीपत। घायल प्रीतम।

पानीपत। घायल प्रीतम।- फोटो : Panipat

पानीपत।  घायल विजय।

पानीपत। घायल विजय।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed