फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 feet high Basra Tower will become a home for birds

Panipat News: पक्षियों का आशियाना बनेगा 30 फीट ऊंचा बसेरा टावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
30 feet high Basra Tower will become a home for birds
समालखा। शहरी क्षेत्र में पेड़-पौधों की कमी के कारण पक्षियों के बसेरे कम हो गए हैं। पक्षियों को सहारा देने के लिए शहर में समाजसेवी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी डाॅ. रामनिवास जिंदल ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए नई अनाजमंडी में स्थित पार्क के बगल में पक्षियों के लिए 30 फीट ऊंचा टावर बनवा रहे हंै। इसमें विभिन्न स्तर पर घोंसले लगाए जा रहे हैं। जिसमें पक्षी आसानी से इसमें अपना बसेरा बना सकें। इस पर तकरीबन 5-6 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है।
समाजसेवी डाॅ. रामनिवास जिंदल ने बताया कि शहरी अंचल में पेड़-पौधे कम होते जा रहे हैं। हर जगह कंक्रीट के जंगल फैल गए हैं। इसके कारण पक्षियों के बसेरे भी समाप्त होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले पक्षी लोगों के घरों में बसेरा बना लेते थे लेकिन वहां भी घरों में लोहे के जाली व पूरी तरह से कवर होने के कारण पक्षी को बसेरे नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए वो नई अनाज मंडी में पक्षी बसेरा टावर बना रहे हैं। इसमें काफी घोंसले लगाए गए हैं ताकि पक्षी आसानी से उसमें रह सकें। उनके इस कार्य से सामाजिक लोगों ने उनकी काफी सराहना की है। उनके इस प्रयास को देखकर काफी लोग इससे प्रेरित होकर पक्षियों के लिए कुछ करने का विचार कर रहे है। जगत में पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। जिसको देखते हुए इस तरह के प्रयास के होने से समाज में पक्षियों को नया स्थान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed