{"_id":"67144570ed8ec644bd08dc44","slug":"30-encroachments-made-on-the-base-in-gadhi-baisak-village-were-demolished-with-the-help-of-jcb-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126095-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गढ़ी बैसक गांव में अड्डे पर किए 30 कब्जों को जेसीबी से गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गढ़ी बैसक गांव में अड्डे पर किए 30 कब्जों को जेसीबी से गिराया
विज्ञापन
सनौली। गढ़ी बैसक गांव शनिवार को अड्डे पर सड़क किनारे पर 30 कब्जों को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया। यहां शाम को अंधेरा होने के चलते बाकी 30 कब्जों को हटाने की कार्रवाई रोक दी गई। कब्जे हटाने से ग्रामीणों में रोष तो था। लेकिन पुलिसबल और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते कोई साहस नहीं जुटा पाया।
दरअसल गांव की फिरनी पर लगातार कब्जे बढ़ रहे थे। कई लोगों की दुकान के आगे सड़क किनारे फिरनी तक बनाई गई थी। इस कारण फिरनी की चौड़ाई कम होती जा रही थी। लंबे समय से पंचायत से इन निर्माणों के खिलाफ पंचायत ने निशानदेही कराकर कब्जे हटाने की मांग डीसी व एसडीएम को शिकायत देकर की जा रही थी। ग्राम पंचायत ने फिरनी की पैमाइश भी करा ली थी।
इसमें कई लोगों के फिरनी की जमीन पर सड़क के दोनों किनारे पर बनी दुकानों के आगे कब्जे पाए गए। ग्राम पंचायत ने उक्त लोगों को नोटिस जारी कर दिए। इन लोगों के खिलाफ पंचायत की ओर से डीसी को शिकायत दी गई। डीसी ने एसडीएम समालखा के दिशानिर्देश पर एसडीओ बिजली निगम यतेंद्र कटारा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर गांव में कार्रवाई के आदेश दिए थे। शनिवार को उनके नेतृत्व में पंचायत सचिव नीटू, सरपंच रफाकत हसन सहित काफी पुलिसकर्मियों का टीम ने कब्जे हटाने पहुंची। दोपहर को अड्डे पर फिरनी व सड़क किनारे जेसीबी मशीन से अवैध चबूतरे व निर्माण ढहाने शुरू किए गए।