फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3 elderly people die from corona

कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
3 elderly people die from corona
जिले में वीरवार को कोरोना वायरस से तीन और मौत हो गईं। तीन बुजु्र्ग कोरोना के आगे जिंदगी की जंग हार गए। बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय, सुभाष मार्केट निवासी 70 वर्षीय वृद्धा और ज्योति नगर के 62 वर्षीय बुजु्र्ग की मौत कोरोना से होने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टी की। तीनों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा था।जन सेवा दल ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में तीनों का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना से 65 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 1500 केस मात्र 10 दिन में आए हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वाले कुल केसेज में 70 फीसदी की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। जो शुगर, टीबी, हृदय रोग या किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। वीरवार को कोरोना के कुल 129 पॉजिटिव केस सामने आए और 184 लोग कोरोना को हराकर लौटे।
विज्ञापन

इन कालोनियों में मिले कोरोना के मरीज
सिवाह, जनक गार्डन, अग्रसेन कॉलोनी, मॉडल टाउन, सेक्टर 13-17, परशुराम कॉलोनी, विराट नगर, सेक्टर 12, जौरासी रोड, मित्तल मेगा मॉल के पीछे, अंसल सिटी, शांति नगर, रामनगर, नरायणा, नूरवाला, सब्जी मंडी, गीता कॉलोनी, तहसील कैंप, ज्योति नगर, अतुतौलापुर, बापौली, झट्टीपुर, बुढशाम, उरलाना कलां, अदियाना, काबड़ी, एनएचबीसी, वधावाराम कॉलोनी, गंगा पुरी रोड, नई अनाजमंडी समालखा, पंचवटी समालखा, अमर भवन चौक, वीरभवन चुंगी, महाजन वाली गली, टीडीआई सिटी, इंसार बाजार, नूरपुर, विकास नगर, आरकेपुरम, ददलाना, नारा, हरि सिंह कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, पटेल नगर, सावन पार्क, दुष्यंत नगर, पल्हेड़ी, फौजी नगर, मछरौली, प्रकाश नगर, दीवान नगर, डाहर, रेलवे कॉलोनी, कुलदीप नगर, चंदौली, डिकाडला, किवाना, भाटिया कॉलोनी, मतलौडा, आजाद नगर और कुराड़
विज्ञापन
विज्ञापन

1614 केस हैं अभी एक्टिव : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 38289 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 33090 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । वीरवार को 1119 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 5438 केसों में से 1614 एक्टिव और 3684 रिकवर किए गए हैं और 75 केस अब तक अनट्रेस हैं। अभी तक 65 मौतें हो चुकी हैं। वीरवार को कोरोना से तीन और मौत हुई है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed