फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3 death due to corona in the district created panic in administration

जिले में कोरोना से 3 मौत होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
3 death due to corona in the district created panic in administration
जिले में कोरोना से तीन मौत होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल सर्जन ने आशा वर्करों को जिले में स्क्रीनिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं। सब्जी मंडी से कोरोना वायरस के दो केस सामने आ चुके हैं। फिलहाल सब्जी मंडी को सील कर वहां साढ़े 350 सब्जी विक्रेताओं की स्क्रीनिंग की गई है। सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव युवक अपने जिन दो साथियों के साथ कमरे में रहता था उन दोनों युवकों के सैंपल भी लिए गए हैं। इनके सैंपल की रिपोर्ट रविवार शाम तक आने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के अटैक से मरी 20 साल की युवती का डॉक्टरों ने सुरक्षा के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। उसके परिजनों ने शव को लेने से इंकार कर दिया था। जिले में अब तक कोरोना के 36 केस सामने आ चुके हैं। इनमें गांव सिवाह के पास कॉलोनी का रहने वाला युवक भी शामिल है। जोकि 2 मई को कोरोना का पॉजिटिव मरीज पाया गया था। इसलिए लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों की माने तो लॉकडाउन में रियायत मिलने से ये खतरा अधिक गहरा सकता है।
विज्ञापन

वृद्ध की रिपोर्ट नगेटिव आई
पानीपत के सेठी चौक के पास से थाना किला पुलिस ने करीब 70 साल के वृद्ध का शव बरामद किया था। पुलिस ने कोरोना संबंधी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया, यहां पर वीरवार की देर शाम बुजुर्ग के शव से सेंपल लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज गए, शुक्रवार रात को मृतक बुजुर्ग की रिपोर्ट नगेटिव आई। इसको लेकर विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दत्ता कॉलोनी के युवक ने कोरोना को हराया
दत्ता कॉलोनी का सोनीपत के अस्पताल में काम करने वाला 27 साल का युवक कोरोना का पॉजिटिव मिला था। उसकी तीसरी सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। युवक कोरोना को हराकर घर लौट गया है। अब तक जिले में 7 लोग कोरोना को हराकर घर आ चुुके हैं। 11 लोग कोरोना का हराने की कगार पर हैं। फिलहाल जिले के 29 मरीजों का खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही व उसके पिता की भी नेगेटिव रिपोर्ट
गांव खुबडू के दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके पिता की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिल्ली पुलिस का सिपाही 23 अप्रैल को कोरोना का मरीज मिला था। उसी से उसकी एएसआई बहन, उसका भतीजा और उसके माता-पिता संक्रमित हुए थे। फिलहाल ये लोग भी कोरोना को हराने की कगार पर हैं।
कालखा गांव के टीचर के परिजनों की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
कालखा गांव में 40 वर्षीय टीचर व उसका 6 साल का बेटा कोरोना का पॉजिटिव मिला था। इन दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इसके परिवार के 4 लोगों के सैंपल लिए गए थे। ये चारों नेगेटिव मिले हैं। ये स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर है।
जिन तीन की मौत हुई तीनों पुरानी बीमारियों से थे ग्रस्त
स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक बात ये है कि जिन एक युवती समेत तीन लोगों की कोविड- 19 के अटैक से मौत हुई है ये तीनों पहले से पुरानी बीमारियों से ग्रस्त थे। दीनानाथ कॉलोनी में मरा युवक पहले से रेबिज से ग्रस्त था। मरने के बाद उसके सैंपल लिए गए तो वो कोविड- 19 का मरीज मिला। ऐसे ही झट्टीपुर गांव का श्रमिक भी पहले से टीबी का मरीज था। मरने के बाद वो भी कोविड- 19 का मरीज मिला।सेक्टर 11 में अपनी बहन के घर आई 20 वर्षीय युवती भी टीबी की रोगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना पहले से बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर अधिक अटैक कर रहा है।

वर्जन-
2 हजार में से मिली 1666 लोगों की लोगों की रिपोर्ट- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 से संबंधित कुल 2 हजार सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 1666 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 122 सैंपल भेजे गए हैं। 300 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। होम अंडर क्वारंटीन के तहत 1026 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 928 आशावर्कर भी लगाई गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed