फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27-year-old man misbehaved after abducting first grade girl

Panipat News: पहली कक्षा की छात्रा को अगवा कर 27 साल के युवक ने किया दुराचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
27-year-old man misbehaved after abducting first grade girl
पानीपत। पानीपत में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी के पास स्थित झुग्गी में रहने वाली पहली कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुराचार किया। 27 वर्षीय आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस और पीड़िता का पिता उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो यहां करीब एक घंटे तक महिला डॉक्टर नहीं मिली। इस दौरान बच्ची तड़पती रही। बच्ची का अब सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कूड़ा बीनकर चार बच्चों का पालन पोषण करता है। उसकी बड़ी बेटी आठ साल की है। वह सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी बुधवार दो बजे स्कूल से घर आई थी। वह खाना खाकर दूसरी बच्चियों के साथ खेलने चली गई। वह समीप की कॉलोनी के पार्क के पास नाले के किनारे खेल रही थी। एक बच्ची ने उसे बताया कि कॉलोनी का रुस्तम उसकी बेटी को उठाकर ले गया है। वह तुरंत पार्क की तरफ गया तो उसे बेटी रास्ते में रोते हुए आती मिली। उसके कपड़े खून से सने थे। उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर पुराना औद्योगिक थाने पहुंचा। पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। उसकी बेटी एक घंटे तक भर्ती रही, लेकिन महिला डॉक्टर मेडिकल के लिए नहीं पहुंच पाईं। इस दौरान उससे रक्त का रिसाव होता रहा। डॉक्टर ने बाद में आकर मेडिकल परीक्षण किया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एमओ डॉ. प्रीति ने बताया कि वह ऑन कॉल ड्यूटी पर थी। इस दौरान उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। उसने देखने पर मोबाइल ऑन किया और पता चलते ही तुरंत अस्पताल पहुंची। इधर कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दूसरे लोग भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी रुस्तम पर छेड़छाड़ के कई आरोप हैं। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कॉलोनी की झुग्गी में रहने वाली एक बच्ची के साथ दुराचार करने की शिकायत मिली है। बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed