फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27 thousand rupee fraud for loan

लोन दिलाने के नाम पर 27 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
27 thousand rupee fraud for loan
आसन कलां निवासी मोहित से लोन दिलाने के नाम पर 27 हजार की ठगी करने वाले युवक को मतलौडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी परविंद्र के रूप में हुई है। आरोपी हाल ही में मोहाली में रह रहा था। गहनता से पूछताछ करने और ठगे गए रुपये बरामद करने के लिए अरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि सितंबर 2020 में आसन कलां निवासी मोहित ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। मोहित ने बताया था कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 30 जुलाई को उसके पास बैंक से फोन आया था और 10 साल में रुपये डबल होने की बात कही, लेकिन उसने उपरोक्त स्कीम से मना कर दिया। वहीं बैंक कर्मी से लोन दिलाने की बात कही। उसने कॉल लोन डिपार्टमेंट में ट्रांसफर की। पहले उनकी बातचीत हुई। लोन कराने के नाम पर कॉल करने वाले गुरदीप ने उससे 27 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए, लेकिन उसका लोन नहीं हुआ। उसने बात की तो युवक ने दोबारा 10 हजार मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed