फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   26.10 lakh fraud in the name of sending abroad, accused arrested

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर 26.10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
26.10 lakh fraud in the name of sending abroad, accused arrested
अंबाला। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू) ने विदेश भेजने के नाम पर 26.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंडितों वाला मोहल्ला, बब्याल (महेशनगर) निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) निवासी सुरिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास और उसके साथियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

मई 2023 से सितंबर 2025 के बीच आरोपियों ने किस्तों में कुल 26 लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी वीजा और अन्य कागजात भी थमा दिए। जब पीड़ित को सच्चाई का पता चला और उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी गई राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अब तक और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed