फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   26 wards will be formed in the corporation, notification issued

Panipat News: निगम में 26 वार्ड बनेंगे, नोटिफिकेशन की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
26 wards will be formed in the corporation, notification issued
पानीपत। नगर निगम में 26 वार्ड रहेंगे। निकाय विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शरहवासियों को इस पर दावे और आपत्तियों के लिए पांच दिन का समय दिया है। उपायुक्त और निगम आयुक्त कार्यालय में लोग अपने दावे और आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद निदेशालय स्तर पर इनका निपटान किया जाएगा। इधर में मेयर और पार्षद के टिकट को लेकर भागदौड़ शुरू हो गई है। सबसे अधिक भागदौड़ सत्तापक्ष भाजपा में है। कार्यकर्ता अपने टिकट को लेकर स्थानीय नेताओं से लेकर अपने आकाओं तक हर रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जोर मेयर के टिकट को लेकर चल रहा है। कई नेता अपने टिकट को लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक पहुंच गए हैं। ऐसे में पुराने और नए चेहरे अपने टिकट का दावा भी कर रहे हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति के विरोध में एक व्यक्ति की शिकायत शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

वार्डबंदी का नया प्रारुप एडहॉक कमेटी से मंजूर होने के बाद निदेशालय पहुंच गया। निदेशालय स्तर पर इसका बारीकी से अध्ययन किया गया है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निदेशालय दावे और आपत्तियों के अनुसार जरूरत के आधार पर ही कुछ बदलाव भी कर सकता है। इसी नोटिफिकेशन के आधार पर वार्डबंदी तय कर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर पद पर दावेदारों की संख्या बढ़ी

मेयर पद के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व मेयर के अलावा इसके नजदीक के अन्य पदों पर आसीन रह चुके नेता अपने टिकट को लेकर प्रयास में हैं। इनके अलावा चार-पांच पार्षद मेयर का टिकट पाने के प्रयास में लगे हुए हैं। एक महिला पूर्व पार्षद ने मेयर के टिकट को लेकर चंडीगढ़ दरबार में अपना दावा पेश किया है। इसके साथ अपना विजन भी बताया है। चंडीगढ़ के एक बडे़ नेता के साथ परिवार की नजदीकी के चलते उनका दावा भी मजबूत माना जा रहा है। मॉडल टाउन के एक नेता दिल्ली दरबार में पुरानी पकड़ के चलते मजबूती पेश कर रहे हैं।



पार्षद को लेकर भी जोड़तोड़
पार्षद को लेकर लोग जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। कई वार्डबंदी को अपने हक में जता रहे हैं तो कई इसमें खुद को बाहर मान बैठे हैं। वे अब चुनाव को लेकर सुरक्षित वार्ड की तैयारी में लगे हुए हैं। इसको लेकर अपने आकाओं से संपर्क साधे हुए हैं। नेताओं के दरबार में हर रोज दो या तीन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।




वर्जन :
शहर में 26 वार्डों की नई वार्डबंदी बना दी गई है। इसका लिखित में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यह एक दो दिन में मिल जाएगा। लोगों के दावे और आपत्ति सुनकर समाधान किया जाएगा।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed