{"_id":"67e5b0fe799862d9ed0d5ffb","slug":"253-lakhs-looted-from-two-liquor-shops-in-panipat-and-samalkha-panipat-news-c-18-1-knl1010-611541-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत और समालखा में शराब के दो ठेकों पर 2.53 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत और समालखा में शराब के दो ठेकों पर 2.53 लाख की लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में लूट की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रेटा सवार नकाबपोश बदमाशों ने वीरवार देर रात को गन पॉइंट पर जीटी रोड सेक्टर 29 और समालखा पट्टीकल्याण के पास हरित पेट्रोल पंप के साथ शराब के दो ठेकों पर करीब 2.53 लाख रुपये की लूट कर ली। करीब 20 मिनट में बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। सेक्टर 29 औद्योगिक थाना और समालखा थाना समेत सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वारदात देर रात करीब 10 बजे की है। सेक्टर 29 में जीटी रोड पर राजू कादियान एंड कंपनी का शराब का ठेका है। रात को सेल्समैन निंबरी गांव का विक्रम ठेके पर था। रात करीब 10 बजे एक क्रेटा कार ठेके के आगे आकर रुकी। जिसमें से दो नकाबपोश बदमाश उतरे और पिस्तौल के बल पर विक्रम से 1.03 लाख की लूट कर ले गए। उसने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। सेक्टर 29 औद्योगिक थाना और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीटी रोड पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस को ठेके पर पैसे छीन ले जाने की सूचना मिली है। इसमें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
समालखा में लूट के दौरान सेल्समैन के साथ झड़प
समालखा। क्रेटा सवार बदमाशों ने पानीपत से दिल्ली लाइन पर समालखा में पट्टीकल्याना गांव के बीच हरित पेट्रोल पंप के साथ शराब के ठेके पर 1.50 लाख रुपये, शराब की दो बोतल और सेल्समैन का मोबाइल लूट ले गए। इस दौरान सेल्समैन अशोक के साथ उनकी झड़प भी हुई। अशोक ने बताया कि कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। दो बदमाश ठेके पर शराब की बोतल लेने आए। उन्होंने पिस्तौल दिखाई। उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। उसने उनकी गाड़ी पर शराब की बोतल फेंक कर मारी। जिससे गाड़ी का शीशा भी टूट गया। समालखा थाना प्रभारी दीपक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन