फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 thousand withdrawn from the account by changing the debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
25 thousand withdrawn from the account by changing the debit card
पानीपत। थाना शहर पानीपत क्षेत्र में जीटी रोड पर एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू रमेश नगर निवासी संगम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मॉडल टाउन में एक कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर कंपनी में जा रहा था। उसे डेबिट कार्ड से कुछ पैसे निकलवाने थे तो वह जीटी रोड स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंच गया। वह पैसे निकालने लगा तो वहां पर एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। उसने उसे बातों में लगाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और कोड भी पूछ लिया। इसके बाद वह वहां से वापस आ गया। कुछ देर बाद उसके खाते से 20 हजार और पांच हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed