फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 thousand reward on the accused of kidnapping and murder of a gir

Panipat News: बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward on the accused of kidnapping and murder of a gir
पानीपत। पुलिस ने बबैल रोड की दस वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी ने दो माह पहले बच्ची की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। पुलिस ने शव सोनीपत के पास दिल्ली ब्रांच नहर से बरामद किया था।
विज्ञापन

बीते 10 मार्च को किला थाना क्षेत्र 10 साल की बच्ची का घर के सामने से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के चार दिन बाद बच्ची का शव सोनीपत के पास नहर में मिला था। परिजनों ने बबैल रोड निवासी संदीप पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी थी। फिर भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। इसके बाद तत्कालीन एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच सीआईए -3 को सौंप दी थी।
विज्ञापन

सीआईए की टीम भी लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने के लिए फाइल तैयार कर डीजीपी को भेजी थी। डीजीपी ने आरोपी संदीप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने भी आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सोमवार को इस मामले में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स से मिले थे। इससे पहले पुलिस के ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लगाते हुए जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जिला सचिवालय पर अनशन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed