फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 thousand cheated from Municipal Corporation guard

Panipat News: नगर निगम के गार्ड से ठगे 25 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
25 thousand cheated from Municipal Corporation guard
पानीपत। जीटी रोड स्थित एबीआई ब्रांच में एक ठग ने नगर निगम के गार्ड से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। यहां गार्ड अपने जानकार के खाते में 25 हजार रुपये जमा कराने गया था। ठग ने उससे नकद पैसे लेकर उसके खाते में 25 हजार रुपये जमा कराने का झांसा दिया था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर यहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


शौंधापुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राजपुरा भादरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह नगर निगम में गार्ड के रूप में कार्यरत है। उसने अपने वेतन से 25 हजार रुपये जमा किए थे। यह पैसे उसे हिसार के बरवाला निवासी राजबीर को देने थे। वह छह मई को यह पैसे जमा कराने के लिए जीटी रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में गया था। यहां वह लाइन में लगा था। उसके पास एक व्यक्ति आया उसने उसे कहा कि उसे नकद पैसों की जरूरत है। वह उसे खुले पैसे दे दें वह उसके खाते में पैसे डाल देगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसने से 25 हजार रुपये दे दिए। उस व्यक्ति ने उसे एक स्क्रीन शॉट दिखाकर कहा कि पैसे खाते में डाल दिए हैं। जब उसने राजबीर को कॉल कर पैसों के बारे में पूछा तो राजबीर ने उसे बताया कि उसके खाते में पैसे नहीं आए हैं। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसे वह व्यक्ति नहीं मिला। जांच में पता चला कि उससे ठगी करने वाला व्यक्ति हिमाशु गुप्ता निवासी , माडर्न हाउसिंग काॅम्पलेक्स, चंडीगढ़ है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed