फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 players of the district will get a diet of 80 rupees daily

जिले के 25 खिलाड़ियों को मिलेगी रोज 80 रुपये की डाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
25 players of the district will get a diet of 80 rupees daily
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में वीरवार को बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें सर्वश्रेेष्ठ 25 खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें रोजाना 80 रुपये की डाइट दी जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 11 बजे शुरू हुई ट्रायल प्रक्रिया में सबसे पहले चार राउंड में फ्लेक्सिब्लिटी टेस्ट किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों को बॉक्सिंग रिंग में उतारा गया। इसमें जिले के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से शुक्रवार को 25 खिलाड़ियों का योग्यता और उपलब्धियों के अनुसार चयन किया जाएगा। इसमें एक दिन तक खिलाड़ियों का पूरा डाटा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें डाइट के पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चार राउंड में हुआ फ्लेक्सिब्लिटी टेस्ट
बॉक्सिंग रिंग में ट्रायल से पहले खिलाड़ियों का चार राउंड में फ्लेक्सिब्लिटी टेस्ट किया गया। सबसे पहले 30 मीटर फ्लाइंग जंप हुई। दूसरे नंबर पर स्टेडिंग जंप किया गया। तीसरे नंबर पर वर्टिक्ल और फ्लेक्सिब्लिटी रन टेस्ट लिया गया। चारों राउंड में पास होने के बाद खिलाड़ियों को रिंग में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के योजनाओं से बढ़ेंगे खिलाड़ी
खेल विभाग की इस योजना से जिले में खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। खेल विभाग से केवल एक खेल में अभी 25 खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। रोजाना डाइट के लालच में जिले के 25 खिलाड़ियों के साथ-साथ 50 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आएंगे। इसके साथ अन्य खेल में इस तरह की योजना आने से दूसरे खिलाड़ियों को भी आर्थिक सहायता मिलने के साथ साथ बढ़ावा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed