फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   24.50 lakh cheated in the name of sending abroad

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 24.50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
24.50 lakh cheated in the name of sending abroad
मतलौडा। अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 24.50 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरविंद्र वासी उरलाना कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के मनमोहन सिंह और पड़ोसी दोस्त गुरमेल सिंह को अमेरिका भेजने के नाम पर सींक गांव वासी डिल्लु मलिक ने उनसे 21.50 लाख रुपये नकद लिए थे। इसके अलावा 15 और 18 मार्च 2022 को एक लाख, दो लाख रुपये मनीग्राम के माध्यम से डिल्लु की मां के खाते में डलवाए थे। 16 मार्च 2022 को आरोपी ने मनमोहन सिंह व गुरमेल को दिल्ली एयरपोर्ट से पिंजानिया, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया आदि देशों में घुमाते रहे और इसके बाद उन्हें वापस भारत के कोलकाता ले आए। बार बार रुपये मांगने के बाद उन्हें रुपये नहीं दिए। उन्होंने बताया कि डिल्लु मलिक के दो दोस्त अमित व बलराज भी युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लोगो से ठगी करते हैं। जब उन्होंने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने डिल्लु मलिक, अमित व बलराज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमीर बनाने का झांसा देकर युवक से ठगे चार लाख
पानीपत। एक युवक को अमीर बनाने का झांसा देकर चार युवकों ने उससे चार लाख रुपये ठग लिए। सोनीपत के पांची गांव के युवक को सस्ती जमीन खरीदकर आवास कंपनी को महंगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर बरगलाया था। आरोपियों ने उससे कुल 14 लाख रुपये लिए थे। 10 लाख उसको दे दिए लेकिन चार लाख रुपये उसे देने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने इनके खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के पांची गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि उसके जानकार संदीप निवासी सांदल कलां मार्च 2019 में उसे सेक्टर 13-17 निवासी सतीश से मिलवाया था। सतीश, नरेंद्र कमल निवासी हलवाई हट्टा व दिलबाग निवासी मोहाली-पंजाब ने उसे बताया कि उनकी संस्था है। वो कमल की कंपनी में काम भी करते हैं। कमल की कंपनी कई राज्यों में प्लांट लगाती है और जमीन खरीद फरोख्त करते हैं । नरेंद्र मालिक कमल का निजी सहायक है। कंपनी में सीए दिलबाग है। सतीश भी इसी कंपनी में काम करता है। उसको कहा गया कि वो भी उनके साथ मिलकर काम करें। जमीन की खरीद फरोख्त में अच्छी कमाई है। सितंबर 2019 में आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपये लिए गए। फिर कुछ दिन बाद नरेंद्र ने उसे कहा कि सतीश से झगड़ा हो गया है। डील कैंसिल हो गई है। अब दूसरी जमीन खरीदनी है। फिर उससे दो लाख रुपये लिए गए। काफी दिन तक ये युवक उसे बहकाते रहे। वो दिलबाग के घर गया। उसने उसके 10 लाख रुपये वापस कर दि। बताया गया कि बाकी चार लाख रुपये सतीश देगा। वो सतीश के घर के चक्कर काटता रहा लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। कई बार उसने पुलिस के सामने भी जल्द पैसे लौटने का आश्वासन दिया लेकिन पैसे नहीं दिए। अब वो उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन चारों ने उससे चार लाख रुपये की ठगी की है।
अध्यापक समेत दो से 1.02 लाख रुपये ठगे
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। शातिर ठगों ने राजाखेड़ी गांव के व्यक्ति के पास कॉल कर उसका परिचित बन इलाज के नाम पर 52 हजार रुपये ठग लिए गए। वहीं दूसरी और नौल्था सरकारी स्कूल के एक अध्यापक से भी परिचित बन 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। दोनों मामलों की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजाखेड़ी गांव निवासी रवि ने बताया कि तीन सितंबर 2023 को उसके पिता वजीर सिंह के पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनके परिचित की आवाज में बात की और कहा कि वो अस्पताल में है। उसको तुरंत 15 हजार रुपये चाहिए। उसके पिता ने कॉल करने वाले व्यक्ति की ओर से बताए गए खाते में पैसे भेज दिए। इसके बाद अगले दिन उन्हाेंने उसके पिता से व्यक्ति ने 25 हजार, 10 हजार व दो हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। उन्हें बाद में पता चला कि उनके पास ठग ने कॉल की थी। फिर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं दूसरी ओर ठग ने नौल्था गांव के सरकारी स्कूल के अध्यापक निशान सिंह को कॉल कर कहा कि वो स्कूल से ही अध्यापक बोल रहा है। उसको 50 हजार रुपये की जरूरत है। अध्यापक ने उसकी बातों में आकर उसके खाते में 50 हजार रुपये डलवा दिए। अब साइबर थाना पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed