फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 trains were late, Unchahar Express arrived 12 and a half hours late.

Panipat News: 23 ट्रेनें लेट, ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे की देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
23 trains were late, Unchahar Express arrived 12 and a half hours late.
पानीपत। यात्रियों को ट्रेनों की देरी से आने पर आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं। जिससे यात्रियों का घंटों तक का समय ट्रेनों के इंतजार में खराब हो रहा है। शुक्रवार को ऊंचाहार समेत 23 ट्रेनें देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री रमन और कुलदीप ने बताया कि उन्हें गंतव्य पर जरूरी काम से समय पर पहुंचना था लेकिन उनकी ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतने समय में तो वह अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। ट्रेन के इंतजार में उनका कीमती समय खराब हो रहा है। यात्री घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों का इंतजार कर घंटों तक का समय भी खराब न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से आईं : ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे बारह घंटे, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे और नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस पौना घंटा और जम्मू मेल सवा घंटे की देरी से आई। शान ए पंजाब सवा एक घंटा, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू दो घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। हिमाचल एक्सप्रेस आधा घंटा, संबलपुर एक्सप्रेस 1:20 घंटे और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा दो घंटे और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई।
अमृतसर एक्सप्रेस सवा चार घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढे सात घंटे और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed