फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23.50 lakhs cheated in the name of getting job in court

कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 23.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
23.50 lakhs cheated in the name of getting job in court
मतलौडा (पानीपत)। कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर यूपी व बिहार के लोगों ने दो युवकों से 23.50 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिया लेकिन जब युवक ज्वाइन करने बिहार गए तो उनकी पिटाई कर उन्हें भगा दिया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मतलौडा निवासी राजेश और उसके एक साथी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसके पास मतलौडा के दिल्ली फार्म से युवक ट्यूशन पढ़ने आता था। इसी दौरान उसने बताया कि उसका मामा रेलवे में नौकरी लगवाते हैं। वह झांसे में आ गया और फोन पर बात करने के बाद मामा मुन्ना प्रसाद दो लोगों के साथ मतलौडा आया और एक रात वह उसके घर भी रुके। उन्होंने तथाकथित दो जजों से फोन पर बात करवाई। वह उनके झांसे में आ गए और उन्होंने अक्तूबर 2018 को 10 लाख रुपये नकद उन्हें दे दिए। इसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट पर परिणाम भी दिखा दिया और उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी व्हाट्सअप पर भेज दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर बकाया रुपये नही देंगे तो नौकरी नहीं मिलेगी। इस पर नौकरी के लालच में उन्होंने 13.50 लाख रुपये उनके बैंक खातों में भेज दिए। इसके बाद जब वह अपने साथी के साथ पटना हाईकोर्ट में ज्वाइनिंग करने गए तो वहां पर उन सभी ने उनको गाड़ी में बैठाकर ले गए और जमकर मारपीट की गई। अब पुलिस ने कौशल कुमार, शुभम कुमार, माया देवी, उज्जैन, मुन्ना प्रसाद, अमित, नंदा देवी, दलीप खेवट, राजीव रंजन, मनीष खेवट, गंगा खेवट व अजय पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत चार विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed