फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2.24 lakh card holders are not getting ration

Panipat News: डिपोधारकों ने बढ़ाई हड़ताल, 2.24 लाख कार्डधारकों को नहीं मिल पा रहा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
2.24 lakh card holders are not getting ration
पानीपत। अपनी मांगों को लेकर डिपो होल्डर एक जनवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं। डिपो होल्डर के हड़ताल के चले जाने पर जिले के दो लाख चौबीस हजार 384 उपभोक्ताओं को राशन से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता रमेश, जयपाल, सावित्री देवी का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें सर्दी के मौसम में मोटा अनाज बाजरा भी दिया जा रहा है। बाजरा सर्दी के मौसम में ही खाया जाता है। जनवरी माह के राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डिपो होल्डर एसोसिएशन के जिला प्रधान मुकेश उर्फ कन्हैया लाल ने बताया कि पहले हड़ताल का समय 15 जनवरी तक रखा गया था लेकिन सरकार ने कोई वार्ता नहीं की, जिसके कारण अब हड़ताल को 20 तक बढ़ा दिया गया है। अगर फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो 20 को आगामी निर्णय लेकर 21 से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

जिले में 504 डिपो धारक है
जिले में 504 डिपो धारक हैं जिन पर दो लाख चौबीस हजार 384 उपभोक्ताओं को राशन बांटने की जिम्मेवारी है। डिपो होल्डर पूरा राशन देने, 60 वर्ष की आयु में डिपो धारक को रिटायरमेंट न देने, कमीशन बढ़ाने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। दिसम्बर माह का राशन दिए जाने के बाद उपभोक्ताओं को जनवरी माह का राशन नहीं दिया गया है। राशन न मिलने के कारण गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed