{"_id":"68bf4b01ff22d09739013372","slug":"22-tolas-gold-jewellery-stolen-from-businessmans-house-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143384-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: व्यापारी के मकान से 22 तोले सोने के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: व्यापारी के मकान से 22 तोले सोने के गहने चोरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-11 में मोबाइल व्यापारी सुमित के मकान में घुसकर चोर 22 तोले सोने के गहने और नकदी ले गए। उस समय परिवार बाहर गया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो चोरों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इनमें से एक आरोपी सन्नी को पुलिस ने पहचान लिया है।
चांदनीबाग थाना निवासी सुमित की शिव नगर में मोबाइल की दुकान है। वह सेक्टर-11 में रहते हैं। उनके माता-पिता बड़े बेटे से मिलने के लिए गुजरात गए थे। 6 सितंबर की रात को सुमित पत्नी के साथ खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पर चले गए। करीब डेढ़ बजे वह वापस आए तो पत्नी बेडरूम में पहुंची।
जहां पर अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी से चोर करीब 22 तोले सोने गहने और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। पत्नी के शोर मचाने पर वह भी सीधे ऊपर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में दो चोर चोरी की वारदात कर भागते हुए फुटेज में कैद हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कॉलोनी में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। जांच में जांच में पता चला कि चोरी की वारदात को शातिर चोर सन्नी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश के लिए सीआईए-3 टीम को लगाया गया है।
सन्नी पहले भी कर चुका कई वारदात
सन्नी पहले भी चोरी की कई वारदात कर चुका है। हाल में उसने किला थाना क्षेत्र में भी एक कॉलोनी में चोरी की वारदात की थी। लोगों का कहना है कि सन्नी के सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ संबंध हैं। उसी के इशारे पर वह चोरी करता है।