फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22 thousand looted from salesmen of liquor contract

शराब ठेके के सेल्समैन से लूटे 22 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
22 thousand looted from salesmen of liquor contract
बापौली। गांव अधमी में छह लोगों ने शराब ठेके के सेल्समैन का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और 22 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन ने बदमाशों की चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बापौली थाना पुलिस ने मामले में पांच नामजदों समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में गांव अधमी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव के ही शराब ठेके पर सेल्समैन है। शनिवार रात 8 बजे वह ठेके से घर पर जा रहा था। इसी वक्त ठेके के पास सतीश व अजीत, रविंद्र, सागर व काला व एक अज्ञात व्यक्ति आए। इन्होंने उससे ठेके के गल्ले की चाबी छीन ली और 22 हजार रुपये लूट लिए। ये सभी जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गए यहां पर उसके साथ मारपीट की गई। वो दोबारा बाइक पर बैठाकर उसे कहीं और लेकर जा रहे थे उसने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed