{"_id":"5c7827edbdec2258bd0c98f4","slug":"21551378413-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल की उम्र में पति-पत्नी ने एकदूसरे को पहनाई वरमाला, अनोखे अंदाज में मनाया शिक्षिका का विदाई समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल की उम्र में पति-पत्नी ने एकदूसरे को पहनाई वरमाला, अनोखे अंदाज में मनाया शिक्षिका का विदाई समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला, अनोखे अंदाज में मनाया शिक्षिका का विदाई समारोह
पानीपत। किसी विभाग में कार्यरत कर्मचारी के सेवानिवृत्त के मौके पर विदाई समारोह मनाया जाता है लेकिन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हिंदी प्राध्यापिका सुशीला का विदाई समारोह अनोखे अंदाज में मनाया गया। हिंदी प्राध्यापिका सुशीला के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनके पति दयाराम जागलान मौजूद थे। प्राध्यापिका सुशीला के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए स्कूल स्टाफ ने समारोह को अनोखा रूप दिया। इस दौरान दो बड़ी फूलमालाएं तैयार की गई। स्कूल के विभिन्न प्राध्यापकों की प्रेरणा से हिंदी प्राध्यापिका सुशीला और उनके पति दयाराम जागलान ने शादी के अंदाज में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विदाई समारोह को यादगार बना दिया। इस दौरान प्राचार्य हीरामल भार्गव उन पर फूल बिखेर रहे थे।
दयाराम ने भी रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी के साथ हाथ मिलाकर समारोह को ओर अधिक खुशनुमा बना दिया। वहीं एक अध्यापिका ने फेरों के वक्त गाया जाने वाला दुल्हन की विदाई का गीत गाकर प्राध्यापिका सुशीला व उनके पति दयाराम को शहनाई की याद दिला दी। हिंदी प्राध्यापिका के विदाई समारोह में कवि केसर कमल शर्मा ने गीतों की बौछार कर माहौल को सुरीला बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा अपनी अध्यापिका के विदाई के उपलक्ष्य में विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक भी किया। बता दें कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की हिंदी प्राध्यापिका सुशीला की सेवानिवृत्ति पर वीरवार को स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने शिक्षिका के तौर पर साढ़े 34 साल अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 1985 में बबैल में जेबीटी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। 2006 में वे हिंदी शिक्षिका के रूप में प्रमोट होकर कालखा के राजकीय स्कूल में अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में वह राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल में हिंदी प्राध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। वीरवार को उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदीप, नफे सिंह, कुलदीप, सरोज मदान, कमलेश, राजेश, ममता आदि समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।