फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बारिश की फुहारों से भिगी पानीपत की सुबह, दिनभर छाए रहे बादल, रूक-रूककर होती रही बूंदाबांदी

बारिश की फुहारों से भिगी पानीपत की सुबह, दिनभर छाए रहे बादल, रूक-रूककर होती रही बूंदाबांदी

Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बारिश की फुहारों से भिगी पानीपत की सुबह, दिनभर छाए रहे बादल, रूक-रूककर होती रही बूंदाबांदी
बारिश की फुहारों से हुई पानीपत की सुबह, दिनभर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम द्वारा यू-टर्न लेने के बाद बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश में पानीपत जिला भीगता नजर आया। सुबह के समय हुई बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे, बीच-बीच में रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम में परिवर्तन आने से अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहा। जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं बुधवार को मामूली गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच ठंडी हवाएं चने से सिहरन भी बढ़ी। सुबह बारिश के दौरान अधिकतर लोग घरों में ही दूबके रहे। वीरवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा भी वीरवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को जहां 3.3 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं वीरवार को भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने और धूप खिलने की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 16 किमी प्रति घंटा, नमी की मात्रा 85 प्रतिशत तथा दृश्यता 16 किमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed