{"_id":"5bbf9cd4bdec2250181156e3","slug":"21539284180-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबर कॉलोनी में हो रहे नशे के व्यापार को बंद करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाबर कॉलोनी में हो रहे नशे के व्यापार को बंद करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 16
नशे के व्यापार को बंद करने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
एसपी ने लोगों को मामलेे में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डाबर कॉलोनी में अवैध शराब, चरस, गांजा सहित स्मैक बेच रहे आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए स्थानीय निवासियों ने एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा। एसपी को दी शिकायत में लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुछ आपराधिक तत्व एक गैंग बना कर गुंडागर्दी करते हैं। आरोपियों का कोई भी स्थानीय निवासी विरोध करता है तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसपी ने लोगों को मामलेे में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
डाबर कॉलोनी निवासी वेदो, सोमबती, चंद्रावती, बिजेंद्र, रानी, रीटा का कहना है कि दो साल से उनकी कॉलोनी में आरोपी आंसू व राम पुत्र राकेश निवासी हनुमान कॉलोनी अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। साथ ही वो कॉलोनी में चरस, गांजा सहित स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं। आरोपियों ने कॉलोनी के बहुत से लोगों को नशे की लत लगा दी। बिमला, संतलेष, सुनीता, अंकुर, शांति, रघबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह का आरोप है कि उक्त आरोपी उनकी कॉलोनी में मारपीट, गाली-गलौच व गुंडागर्दी करते हैं। इनके बारे में कई बार किला थाना पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी ओमी, मुन्नी, कमला, कृष्णा, सचिन, रामकुमार, बिरमपाल, मांगा व सुरेश का कहना है कि उक्त आरोपियों ने अपना एक गैंग बना लिया है। जो कि हर किसी से गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। साथ ही नशे का व्यापार करते हैं। साथ ही बताया कि ये गैंग कॉलोनी की युवतियों व महिलाओं पर आते-जाते हुए फब्बतियां कसते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर कोई भी उनका विरोध करता है तो उक्त आरोपी उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करते हैं व पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी को ज्ञापन सौंप स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।