फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुर्गा पूजा, नवरात्रों व दीपावली के त्यौहारों पर चलेगी 10 स्पेशल ट्रेनें

दुर्गा पूजा, नवरात्रों व दीपावली के त्यौहारों पर चलेगी 10 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा, नवरात्रों व दीपावली के त्यौहारों पर चलेगी 10 स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों पर चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

- 15 अक्तूबर से 21 नवंबर तक होगा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन
- उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इन दिनों वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। इससे जम्मू व कटरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। दुर्गा पूजा व दीपावली पर रेलवे ने यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे दिल्ली मंडल के जन संपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों के लिए 10 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के कुल 230 फेरे लगाए जाएंगे।
रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तर रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04409/04410 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मु तवी तथा उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी। गाड़ी संख्या 04409 दिल्ली से कटरा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से चलेगी जो अगले दिन सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04410 कटरा से दिल्ली बुधवार, शनिवार व सोमवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर कटरा से चलेगी जो अगले दिन सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04997/04998 वाराणसी-बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलाई जाएगी जो बठिंडा से बरनाला, पटियाला, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रूड़की, बरेली के रास्ते वाराणसी जाएगी। गाड़ी संख्या 04998 बठिंडा से 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 8 बजकर 50 मिनट पर चलते हुए अगले दिन शाम 7 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04997 वाराणसी से 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर चलेगी जो अगले दिन शाम 7 बजे भठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04501/04502 लखनऊ-नंगलडैम-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी जो नंगलडैम से अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ जाएगी। प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या 04502 नंगल डैम से रात 11 बजकर 45 मिनट पर चलते हुए अगले दिन दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04501 प्रत्येक मंगलवार लखनऊ से रात 9 बजकर 30 मिनट पर चलते हुए नंगलडैम अगले दिन दोपहर एक बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04401/04402 आनंद विहार-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार 15 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलाई जाएगी जो आनंद विहार से वाया मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट के रास्ते कटरा जाएगी। गाड़ी संख्या 04401 15 अक्तूबर से सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को चलाई जाएगी जो आनंद विहार से रात 11 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04402 16 अक्तूबर से मंगलवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी जो कटरा से रात साढ़े 11 बजे चलेगी और अगले दिन 2 बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04611/04612 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी टे्रन 21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04612 प्रत्येक रविवार को 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 04611 प्रत्येक मंगलवार को 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 04923/04924 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़ से प्रत्येक वीरवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 04923 प्रत्येक शुक्रवार को 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04921/04922 अंबाला-सहारनपुर-अंबाला के बीच 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed