फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   निगम की कूड़ा उठाने वाली चार गाड़ियों को फूंका, स्कूल-कॉलेजों में आज भी छुट्टी

निगम की कूड़ा उठाने वाली चार गाड़ियों को फूंका, स्कूल-कॉलेजों में आज भी छुट्टी

Sat, 26 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
निगम की कूड़ा उठाने वाली चार गाड़ियों को फूंका, स्कूल-कॉलेजों में आज भी छुट्टी
निगम की कूड़ा उठाने वाली चार गाड़ियों को फूंका, स्कूल-कॉलेजों में आज भी छुट्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीबीआई की पंचकूला कोर्ट की ओर से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उपद्रव की आंच पानीपत पहुंच गई है। दो बाइक से आए चार उपद्रवियों ने हाली पार्क में खड़ी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली चार गाड़ियों में आग लगा दी, गनीमत रही कि, जल्द ही पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे वाहनों का अगला हिस्सा ही कुछ जल पाया है। बताया जा रहा है कि चार उपद्रवियों ने गाड़ियों में पेेट्रोल के पव्वों (पेट्रोल बम)के जरिये आग लगाई। वहीं प्रशासन ने एहतियातन शनिवार 26 अगस्त को भी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। बस और रेल सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस ने कुराड़ स्थित नामचर्चा घर से भारी मात्रा में गंडासी, डंडे और पत्थर बरामद किए हैं।
जानकारी के अुनसार हाली पार्क पर दमकल विभाग के नजदीक नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली करीब एक दर्जन गाड़ियां खड़ी थीं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक से चार लोग पहुंचे। माली सुरता के अनुसार चारों उपद्रवियों ने पेट्रोल के पव्वों को एक-एक कर चार गाड़ियों पर फेंका और माचिस की तिल्ली से आग लगा दी। वे कुछ ही पल में वारदात को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने पकड़े जाने के डर से अपने हाथों और मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर ग्रिस लगाया हुआ था। सुरता ने बताया कि गाड़ियों में आग लगने की सूचना भागकर दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कुराड़ स्थित नामचर्चा घर से भारी मात्रा में हथियार और पत्थर बरामद
सनौली। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कुराड़ स्थित नामचर्चा घर से भारी मात्रा में हथियार और पत्थर बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई रोकने की नीयत से ऐसा किया होगा। प्रशासन ने फिलहाल नामचर्चा घर को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद तहसीलदार नवनीत कुमार और डीएसपी समालखा नरेश अहलावत दल-बल के साथ कुराड़ स्थित नामचर्चा घर में पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने के वक्त करीब 20 डेरा प्रेमी नाम चर्चा घर में थे। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने नाम चर्चा घर का दौरा किया तो डेरे के मुख्य गेट के ऊपर बने एक कमरे और उसके साथ लगते दो कमरों की छत पर भारी मात्रा में नुकीले पत्थर बरामद किए। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने बाकी कमरों में भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस को यहां से भारी मात्रा में गंडासी, लाठी व सरिया बरामद किया। पुलिस अधिकारियों की माने तो नामचर्चा घर से करीब तीन ट्राली लाठी, डंडे, सरिाया व गंडासी बरामद की।
बस और रेल सेवाओं को ब्रेक लगाए
डेरा मुखी को दोषी करार देने के बाद प्रदेशभर में भड़की हिंसा के चलते बस और रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने रोडवेज की सभी बसों को बस स्टैंड में खड़ी करा दिया और दोनों गेटों का लॉक कर दिया। इन गेटों पर पुलिसबल तैनात कर दिया है। वहीं रेलवे स्टेशन की भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। शुक्रवार शाम को दिल्ली की तरफ दादर और ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं अंबाला की तरफ जाने वाले अधिकतर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। ट्रेन और बस न मिलने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोर्ट के फैसले की घड़ी नजदीक आते ही बाजार होने लगा बंद
शुक्रवार सुबह बाजार पूरी तरह से खुला रहा, लेकिन खरीदारों के न पहुंचने पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद करीब ढाई बजे सीबीआई कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही बाजार की दुकानें बंद होने लगीं। कुछ ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया। वहीं बैंक भी दोपहर बाद करीब दो बजे बंद होने लगे। सभी बैंक और एटीएम पूरी तरह से बंद कर दिए। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंकों को बंद करने के आदेश उच्चाधिकारियों की तरफ से आए हैं।
जीटी रोड और अन्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा, कई वाहनों से डंडे बरामद
डेरा मुखी की पेशी के दौरान सुबह से जीटी रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस और एसएसबी ने टोल प्लाजा व बीबीएमबी समेत अन्य सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा के चाक- चौबंद प्रबंध किए थे। वहीं सीआईएसएफ ने आईओसीएल, एनएफएल व थर्मल में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस नाकों पर हर संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान कई गाड़ियों से संवेदनशील हथियार बरामद किए हैं।
खाटू श्याम से अंबाला लौट रहा परिवार फंसा
खाटू श्याम से अंबाला लौट रहा अश्विनी व सतीश अग्रवाल का परिवार ट्रेनों के फेर में फंस गया। अश्विनी व सतीश अग्रवाल ने बताया कि वे परिवार समेत कई दिन से
खाटू श्याम के दरबार में गए हुए थे। वे शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए, लेकिन दिल्ली में तीन घंटे अंबाला व पानीपत आने के लिए ट्रेन नहीं मिल सकी। वे ट्रेन से पानीपत पहुंचे, लेकिन अब एक घंटे से पानीपत रेलवे स्टेशन से अंबाला को जाने वाली ट्रेन नहीं मिल सकी। अंबाला जाने वाली ट्रेन रद होने की जानकारी मिली है। वे अब टैक्सी से अंबाला जाने की तैयारी में हैं।
जिला पुलिस के सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध हैं और हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। कुछ गाड़ियों से संवेदनशील सामान बरामद किया गया है। हाली पार्क में चार गाड़ियों में आग लगाने के प्रयास के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
जिले में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराने के बाद किसी तरह की हिंसा नहीं भड़की है। कुछ शरारती तत्वों ने निगम की चार गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। चारों गाड़ियां चलने की स्थिति में हैं और शनिवार को भी काम पर चलेंगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed