{"_id":"5956a0274f1c1bc4378b4670","slug":"21498849319-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली नपा की पोल, सर्विस लेन से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली नपा की पोल, सर्विस लेन से निकलना हुआ मुश्किल
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने खोली नपा की पोल, सर्विस लेन से निकलना हुआ मुश्किल
समालखा। प्री-मानसून बारिश ने दो घंटे में ही नगरपालिका ने शहर में निकासी व्यवस्था को लेकर किसी तरह के कार्य नहीं किए जाने की पोल खोलकर रख दी। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे खास बात यह रही कि नपा प्रांगण ही तालाब बन गया। पार्षद आपसी खींचतान में उलझे हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। यह करीब दस बजे तेज हो गई। दो घंटे में ही पूरे शहर में जलभराव हो गया। फ्लाईओवर के नीचे, सर्विस लेन, समालखा गांव, माता पूली रोड, चुलकाना रोड, बागवाला मोहल्ला, नई अनाज मंडी समेत कई जगहों पर पानी भर गया। सबसे बुरी स्थिति पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे रही। यहां बारिश रुकने के बाद भी जलभराव रहा। नई अनाज मंडी के सामने सर्विस लेन पर भी गड्ढों के कारण पानी भर गया। इससे वाहन चालक परेशान दिखे। आमजन सतीश, रामकुमार, अरविंद, विजय, कमलजीत और रोहित का कहना है कि अभी तक सर्विस लेन पर दोनों तरफ नालों की सफाई नहीं हुई है। शहर के वार्डों का भी यही हाल है। पार्षद आपसी खींचतान में शहर के विकास को भूल गए हैं।