{"_id":"59400b734f1c1b2f098b45b1","slug":"21497369459-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया जागरूक
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेएम ने दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में कानूनी साक्षरता शिविर लगाकर महिलाओं और बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने एक संस्था द्वारा महिलाओं के लिए खोले गए सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया।
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लगाए गए कानूनी साक्षरता शिविर में महिलाओं और बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए आठ जुलाई को लघु सचिवालय के कोर्ट कॉप्लेक्स में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने शिविर में पहुंचे महिला व पुरुषों को डीएलएसए द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 2640125 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी को महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है या फिर किसी मामले में कानूनी सहायता लेनी है तो इस नंबर पर संपर्क कर बेहिचक जानकारी हासिल कर सकते हैं।