फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   21 employees of the corporation sitting on serial hunger strike

Panipat News: क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे निगम के 21 कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
21 employees of the corporation sitting on serial hunger strike
पानीपत। अपनी लंबित मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आदेशानुसार सोमवार को निगम के 21 कर्मचारी पालिका बाजार निगम कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस हड़ताल की अध्यक्षता उप प्रधान बलराज और संचालन इकाई सचिव चरण सिंह ने किया।
विज्ञापन

उप प्रधान बलराज ने कहा सरकार ने अभी तक 29 अक्टूबर 2022 और पांच अप्रैल 2023 को हुए समझौते को लागू नहीं किया है। इसे लागू करवाने समेत उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, नो वर्क-नो पे लागू न करने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल करने की मांग भी शामिल है। इससे पहले शुक्रवार को निगम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर उल्टी झाडू उठाकर प्रदर्शन किया था। इस मौके पर संजय, बलवान सिंह, फायर प्रधान रणबीर नांदल, रमेश, कृष्ण, ओमप्रकाश व राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed