{"_id":"67a67519108720b5c2051814","slug":"21-applications-including-12-for-mayor-in-bjp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131863-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा में मेयर के लिए 12 समेत 21 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा में मेयर के लिए 12 समेत 21 आवेदन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा में मेयर और पार्षद के लिए 240 आवेदन आए हैं। इनमें अकेले मेयर के लिए 21 आवेदन आए हैं। अंतिम दिन 12 आवेदन आए हैं। अब शनिवार को छोटी टोली आवेदनों की छंटनी करेगी। छोटी टोली की सूची पर प्रदेश कार्यकारिणी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद मेयर और पार्षदों के नाम जारी किए जाएंगे।
वहीं कांग्रेस की 11 सदस्यीय कोर कमेटी ही अपनी बैठक नहीं कर पाई है। कमेटी को आलाकमान के आदेशों का इंतजार है। भाजपा में मेयर और पार्षद के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आवेदन किए गए। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के सेक्टर-6 स्थित जिला कार्यालय में सुबह से शाम तक आवेदन को लेकर नेताओं का आना-जाना लगा रहा।
यहां शुक्रवार को मेयर के लिए 12 और पार्षद के लिए 21 लाेगों ने अपने आवेदन किए। दोनों दिनों में मेयर के लिए 21 और विभिन्न वार्ड में पार्षद के लिए 219 आवेदन किए गए। भाजपा नेता देव मलिक ने वार्ड-12 से पार्षद के लिए अपना आवेदन किया। वहीं नवीन भाटिया ने मेयर के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों को आला कमान का इंतजार : कांग्रेस की ओर से नगर निगम चुनाव को लेकर अभी तक कोर कमेटी ही बैठक तक नहीं हो पाई है। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि इसमें छह सदस्य शैलजा तो पांच हुड्डा गुट के हैं। दोनों गुट निगम चुनाव में अपने-अपने नजदीकियों को उतारना चाहते हैं।