{"_id":"5ca644a6bdec2213eb738acf","slug":"201554400422-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी ऑटो से टकराई, ऑटो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी ऑटो से टकराई, ऑटो चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती के आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी ऑटो से टकराई, ऑटो चालक घायल
पानीपत। पानीपत हाईवे पर लघु सचिवालय के सामने यूपी के बागपत के डकैती के आरोपी को पंजाब ले जा रही पुलिस की गाड़ी एक ऑटो से टकरा गई। जिससे पुलिस की गाड़ी पलट गई। वहीं ऑटो पलटने से ऑटो चालक की हालत गंभीर हो गई। हादसे की सूचना तुरंत ट्रैफिक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस, थाना शहर पुलिस व सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस वहां पहुंची। घायल ऑटो चालक को तुरंत सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण घायल को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थलित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि वें सूचना के आधार पर हाइवे पर घटना स्थल पहुंचे। जहां पहुंच कर जांच में सामने आया कि कैदी व 3 मुलाजिम से भरी सरकारी गाड़ी लोडिंग ऑटो से अचानक टकरा गई। जिस कारण दोनों वाहन पलट गए। सरकारी गाड़ी की भी टूट गई। साथ ही ऑटो चालक की हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई। जिसे इलाज के लिए बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके होश में आने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।