फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पानीपत पहुंचे नीरज चोपड़ा

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पानीपत पहुंचे नीरज चोपड़ा

Fri, 28 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पानीपत पहुंचे नीरज चोपड़ा
फोटो संख्या :- 35
विज्ञापन


नीरज ने बनवाया डीएल, अब तक रिक्वेस्ट से चलता था काम
जिला उपायुक्त ने लाइसेंस देकर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी के अच्छे भविष्य की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने वीरवार को यहां के सरल केंद्र में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने उन्हें लाइसेंस प्रदान और उनके अच्छे भविष्य के लिए कामना की। 20 वर्ष आठ माह के हो चुके नीरज का काम अभी तक रिक्वेस्ट ही चल रहा था। उनके चाचा ने बताया अब तक वह कभी पुलिस से रिक्वेस्ट करके तो कभी पुलिस को देखते ही दोस्त को डाइविंग सीट सौंपकर बच जाता था।

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद सरल केंद्र का निरीक्षण करके प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तारीफ की। उपायुक्त ने नीरज को रविवार को होने वाली राहगीरी में युवाओं में जोश भरने के लिए आमंत्रित भी किया। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज की उम्र 20 वर्ष आठ माह हो चुकी है। अब तक वह चालान से बचने के लिए पुलिस से रिक्वेस्ट करता था। नीरज को बाइक चलाने का शौक है, लेकिन वह पुलिस को देखने के बाद अपने लाइसेंस वाले दोस्तों को ड्राइविंग सीट सौंप देता था। अगर कभी पकड़ा भी गया तो खिलाड़ी होने की बात कहकर वह छूट गया। उन्होंने नीरज के अभी तक लाइसेंस न बनवाने का कारण उनकी व्यस्तता को बताया। कम उम्र में ही वह खेलों में ज्यादा बिजी हो जाने के कारण लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं आया था। अब समय लगने के बाद उन्होंने लाइसेंस बनवाया है क्योंकि एक इंसान की जिंदगी में सभी डॉक्यूमेंट होने बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed