फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   निर्देशों के ढाई माह बाद भी ना ए स्कैन मशीन आई ना अधिकारियों ने शुरू की ओपीडी, अब एसीएस के दौरे की सूचना मिलते ही अधिकारियों के

निर्देशों के ढाई माह बाद भी ना ए स्कैन मशीन आई ना अधिकारियों ने शुरू की ओपीडी, अब एसीएस के दौरे की सूचना मिलते ही अधिकारियों के

Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
निर्देशों के ढाई माह बाद भी ना ए स्कैन मशीन आई ना अधिकारियों ने शुरू की ओपीडी, अब एसीएस के दौरे की सूचना मिलते ही अधिकारियों के

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एसीएस अमित झा सोमवार को सिविल अस्पताल के दौरे पर हैं। उनके आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों के पसीने छूट गए। एसीएस झा सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों से बिल्डिंग की प्रगति की रिपोर्ट लेंगे। इसके अलावा डॉक्टरों के रजिस्टरों की जांच होगी। वे रोगियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ करेंगे। ढाई माह पहले किए अपने दौरे के दौरान जो उन्होंने निर्देश दिए थे। उसकी जांच करेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खासे चिंतित हैं। क्योंकि विभाग के अधिकारियों ने उनके निर्देशों पर कोई काम शुरू नहीं किया है। सिविल अस्पताल में अब भी ए स्कैन मशीन नहीं है। डॉक्टरों के रजिस्टर अधूरे पड़े हैं। बिल्डिंग का निर्माण कार्य दो माह लेट चल रहा है। किसी भी डिप्टी सिविल सर्जन व एमएस ने ओपीडी नहीं की है। उनके आने की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन व डॉक्टर अपने रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। पिछली बार उन्होंने ए स्कैन मशीन न होने के कारण सिविल सर्जन व एमएस को नोटिस जारी कर दिया था। एसीएस के आगमन की सूचना पर अस्पताल में सफाई अभियान चल रहा है। अधिकारी व डॉक्टर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। आनन फानन में अस्पताल में पौधे लगाने का काम किया जा रहा है।
6 जनवरी को सिविल अस्पताल के दौरे पर आए एसीएस अमित झा स्वास्थ्य सेवाओं व सिविल अस्पताल की अव्यवस्था पर काफी नाराज हो गए थे। उनको यहां आकर पता चला कि अस्पताल में 5 माह से मोतिया बिंद के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। लैंस का नंबर देने वाली ए स्कैन मशीन खराब है। डॉक्टर रजिस्टर में बीमारी व इलाज का नाम नहीं लिख रहे हैं। डॉक्टरों के ऑफिस के बाहर लगी नेम प्लेट में बीमारी का नाम गलत लिखा हुआ है। इलाज के लिए मरीज धक्के खाते हैं। डॉक्टर काम में लापरवाही बरतते हैं। उनके निर्देशों के बाद भी सिविल सर्जन सप्ताह में एक दिन, डिप्टी सिविल सर्जन व एमएस दो दिन ओपीडी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सभी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन


अब की बार भी इन बिंदुओें पर लग सकती है क्लास:

ए स्कैन मशीन:
सिविल अस्पताल की ए स्कैन मशीन अगस्त 2017 में खराब हो गई थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 5 बार मशीन की डिमांड भेजी मगर अधिकािरियों ने मशीन उपलब्ध नहीं कराई। ऐसे में सिविल अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑप्रेेशन बंद कर दिए गए। लैंस की जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क किया गया। एसीएस ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को जल्द से जल्द ये 4 लाख की ए स्कैन मशीन मंगवाने के निर्देश दिए थे। मगर आज तक अस्पताल में मशीन नहीं आई। मरीजों को लैंस की जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अधूरे रजिस्टर:
अपने दौरे के दौरान एसीएस झा ने डॉक्टरों के रजिस्टरों की जांच उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। डॉक्टरों के रजिस्टर में बीमारी व इलाज का नाम नहीं लिखा गया था। उन्होंने रजिस्टर मेनटेन रखने के निर्देश दिए थे। अब एसीएस आने की सूचना मिलते ही डॉक्टर अपने रजिस्टर मेनटेन करने में जुट गए हैं।

कानों की मरीजों के लि पुराने औजार:
6 जनवरी के अपने दौरे के दौरान एसीएस को ईएनटी डॉक्टर के पास पुराने व जंगी औजार मिले थे। इस पर उन्होंने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए नए औजार लेने के निर्देश दिए थे। मगर अब भी पुराने औजारों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने नहीं की ओपीडी:
एसीएस ने पूरे प्रदेश के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वो सप्ताह में एक या दो दिन ओपीडी करेंगे। 6 जनवरी के अपने दौरे के दौरान भी उन्होंने तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. एसएल वर्मा व डॉ. आलोक जैन को कड़ी फटकार लगाते हुए ओपीडी करने के निर्देश दिए थे। मगर आज तक किसी अधिकारी ने ओपीडी नहीं की है।

बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2 माह लेट:
33 करोड़ में बन रही सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य फरवरी माह तक पूरा होना था। 28 फरवरी को इसका उद्घाटन कराने का टारगेट रखा गया था। मगर बिल्डिंग का निर्माण कार्य दो माह लेट चल रहा है। बिल्डिंग में अब भी फीटिंग, एससी फीटिंग व गैस फिटिंग का काम होना बाकी है। ऐसे में पिछली बार की तरह इस बार भी अधिकारियों की कड़ी क्लास लग सकती है।

डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल:
जैसे ही डॉक्टरों व स्टाफ को एसीएस अमित झा के आने की सूचना मिली। दो डॉक्टरों व स्टाफ ने छुट्टी अप्लाई कर दी। मगर सीएमओ ने निर्देश जारी करते हुए सभी डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी। सभी डॉक्टरों व स्टाफ को ड्रेस कोड में आने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारा काम लगभग पूरा हो चुका है: अत्री
हमारा काम लगभग पूरा हो चुका है। मोडयूलर ऑप्ररेशन थियेटर बनाने का काम चल रहा है। अस्पताल में बिजली कनेक्शन व फीटिंग बिजली निगम को करनी है। बीएंडआर का काम लगभग पूरा हो चुका है।

प्रदीप अत्री, एक्सईएन बीएंडआर


सोमवार को एसीएस का पानीपत अस्पताल में दौरा है। सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। बिल्डिंग की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे। बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. एसएस मैहला, सीएमओ पानीपत।


निर्देशों के ढाई माह बाद भी न ए स्कैन मशीन आई न शुरू की ओपीडी, अब एसीएस के दौरे की सूचना पर अधिकारियों के छूटे पसीने
-6 जनवरी के दौरे के दौरान ए स्कैन मशीन ना होने व अधिकारियों के ओपीडी ना करने के पर सीएमओ व एमएस को किया गया था नोटिस जारी
-डॉक्टरों के अधूरे रजिस्टर के कारण लगाई थी एसीएस ने कड़ी फटकार
-एसीएस आने की सूचना पर अस्पताल में सफाई शुरू
फोटो 1 से 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed