फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिविल अस्पताल में नहीं, आयुष विंग में हुई ओपीडी

सिविल अस्पताल में नहीं, आयुष विंग में हुई ओपीडी

Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में नहीं, आयुष विंग में हुई ओपीडी
पानीपत। सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रजनी गोयल खरे ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना काम शुरू किया। उन्होंने आयुष विभाग की बिल्डिंग में ओपीडी में पहले दिन चर्म रोग के 90 मरीजों की जांच की। जिला अस्पताल में कई साल बाद चर्म रोग विशेषज्ञ मिलने के बाद मरीजों को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन

विदित है कि सिविल अस्पताल से स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. राघवेंद्र का दो साल पहले पानीपत से तबादला हो गया था। इसके बाद सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट नहीं था। जिसके चलते स्किन रोगियों को पीजीआई या फिर जिले के प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता था। सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में डॉ. रजनी गोयल खरे आई हैं। वे डीसी पानीपत डॉ. चंद्रशेखर खरे की धर्मपत्नी हैं। डॉ. रजनी गोयल खरे शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद सोमवार को पहले दिन आयुष विभाग में पहुंची और ओपीडी देखी। उन्होंने पहले दिन 90 मरीजों की जांच की। डॉ. रजनी गोयल खरे ने बताया कि ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद सोमवार को पहली बार ओपीडी देखी। जिले में स्किन रोगियों की संख्या काफी ज्यादा है। स्किन के मरीजों की ओपीडी के लिए साफ सुथरा स्थान की जरूरत होती है। आयुष विंग में मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

विष्णु-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed