फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 employ on duty for corona

कोरोना वायरस के चलते निगम ने टीम का किया गठन जहां 200 से ज्यादा आदमी इक्ट्ठा हुए तो कार्यक्रम को किया जाएगा कैंसिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
200 employ on duty for corona
नगर निगम ने कोरोना वायरस के संपर्क में आने को खत्म कम करने और इसके वायरस को फैलने और रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया है। जो निगम के सभी वार्डों में जाकर बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग मॉल, कोचिंग सेंटर व होटलों का निरीक्षण करेगा। अगर किसी भी संस्थान में कोई कार्यक्रम है, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों के आने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, तो ऐसे कार्यक्रम की बुकिंग तक को कैंसल करने का प्रावधान बनाया गया है। निगम अधिकारियों ने ऐसे संस्थानों को वायरस से बचाव संबंधित जागरूकता के पोस्टर या बैनर लगवाने की भी अपील की है। शहर के सभी 26 वार्डों को 4 सफाई निरीक्षकों के हवाले किया गया है। जिससे ये अधिकारी सभी शहरवासियों के बीच जाकर कोरोना के बारे में जागरूकता लाएंगे और किसी भी कार्यक्रम की जानकारी प्रबंधन को देंगे।
विज्ञापन

इनको किया नियुक्त
- परमजीत, सहायक सफाई निरीक्षक वार्ड नंबर 1 से 7 तक
- विक्रम राणा क्लर्क व राकेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक, वार्ड नंबर 8 से 13
- गुरमीत, सहायक सफाई निरीक्षक वार्ड नंबर 14 से 20
- रिंकू और ओमबीर सहायक सफाई निरीक्षक वार्ड नंबर 21 से 26
टीम का गठन किया, जांचे की जाएगी
शहर के सभी वार्डों में कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हर वार्ड में होटल, कोचिंग सेंटर, स्कूल, शॉपिंग मॉल में जाकर व्यवस्था की जांच करेंगे। जहां 200 से ज्यादा लोगों को कोई कार्यक्रम आयोजित होगा तो उसकी बुकिंग तक रद्द की जाएगी। यह आदेश जनहित को देखते हुए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed