फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 acres of village Pavati will be included in the municipality

गांव पावटी का 200 एकड़ रकबा होगा पालिका में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
200 acres of village Pavati will be included in the municipality
पानीपत। गांव पावटी में आयोजित ग्राम सभा मीटिंग के दौरान मौजूद ग्राम सचिव व अन्य। - फोटो : Panipat
समालखा। गांव पावटी के पंचायत भवन में उपमंडल प्रशासन की ओर से बुधवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके गांव पावटी के करीब 200 एकड़ रकबे को पालिका में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसके तहत गांव की इस जमीन पर वर्षों से बसी मयूर विहार, विकास नगर, गणेश पार्क कॉलोनी, चंदन नर्सरी कॉलोनी और सीता राम कॉलोनी के पीछे के रकबे को पालिका शामिल करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ग्राम सभा का आयोजन बीडीपीओ के प्रतिनिधि एवं ग्राम सचिव संदीप और पालिका सचिव की ओर से अधिकृत कनिष्ठ अभियंता गौरव भारद्वाज ने किया। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने बताया कि समालखा में पिछले 26 वर्षों से पालिका की सीमा का विस्तार नहीं हुआ है। समालखा की सीमा के साथ लगते ही मयूर विहार, विकास नगर, गणेश पार्क कॉलोनी, चंदन नर्सरी कॉलोनी और सीता राम कॉलोनी के पीछे का रकबा गांव पावटी में आता है। इन कॉलोनी वासियों की न तो ग्राम पंचायत सुनती है और न ही नगरपालिका। नतीजन लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित इन कॉलोनियों के वासी नरक से बदतर हालात में रह रहे हैं।
विज्ञापन

अब ग्राम सभा का पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव पारित होने से अब इन कॉलोनियों में पक्की गलियां, सीवर, पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सफाई जैसी बुनियादी जरूरतें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा को पूर्व सरपंच के ससुर नौरत्न ने इन कालोनियों के रकबे को नगरपालिका सीमा में शामिल करने का समर्थन किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद बॉबी जांगड़ा, गफ़्फ़ार खान, विजेंद्र, रामकुमार, सूबेदार पूर्ण चंद, अशोक, बलवंत सिंह, नंद किशोर आदि शामिल रहे।

पानीपत। गांव पावटी में आयोजित ग्राम सभा मीटिंग के दौरान मौजूद ग्रामीण।

पानीपत। गांव पावटी में आयोजित ग्राम सभा मीटिंग के दौरान मौजूद ग्रामीण।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed