{"_id":"6800215c672b3052690028bf","slug":"20-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135393-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार रुपए
विज्ञापन
पानीपत। समालखा में एटीएम से पैसे निकालते समय दो युवकों ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक एटीएम से दो हजार रुपये निकालने के लिए गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
समालखा के वार्ड सात हरिजन बस्ती निवासी जयकवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नौ अप्रैल को अपने बेटे कर्ण को एटीएम से दोे हजार रुपये निकालने के लिए भेजा था। जब उसने एटीएम से पैसे निकाले तो वहां पर दो युवक खड़े थे। युवकों ने कर्ण को अपनी बातों में उलझाकर एटीएम बदल लिया और दूसरा एटीएम कर्ण को दे दिया। एटीएम लेेने के बाद वह घर पर चला गया। कुछ देर बाद की खाते से 10-10 हजार की दो ट्रांजेक्शन हुई। खाते से 20 हजार रुपये निकलने के बाद उन्होंने बैंक में पहुंचकर जांच कराई। जांच के बाद बैंक मैनेजर ने बताया कि जो एटीएम उनके पास है वह किसी अन्य खाते का है। किसी ने एटीएम बदलकर खाते से पैसे निकाले हैं।
वर्जन
पुलिस शिकायत के आधार धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।