फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   neeraj chopra village education system government school till 8th only

गोल्डन ब्वाय के गांव का हाल: खंडरा में आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल, आगे पढ़ाई को तरस जाती हैं बेटियां  

Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने गोल्ड जीता था। इसके बाद सरकार ने गांव के लिए पांच करोड़ रुपये की ग्रांट पास की थी, जो आज तक प्राप्त नहीं हुई। 

विज्ञापन
neeraj chopra village education system government school till 8th only
नीरज चोपड़ा के गांव में शिक्षा: पानीपत के गांव खंडरा का स्कूल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में बेटियों की शिक्षा के हालात बदतर हैं। गांव की 20 से 30 फीसदी बेटियों को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ रही है। इसका बड़ा कारण गांव का राजकीय स्कूल का सिर्फ आठवीं कक्षा तक होना है। 8वीं के बाद पढ़ाई करने के लिए लड़कियों को तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय कर गांव शेरा जाना पड़ता है। इसके बाद छह किलोमीटर दूर गांव मतलौडा में राजकीय स्कूल है।

विज्ञापन


गांव खंडरा के ग्रामीणों का कहना है कि तीन किलोमीटर पैदल सफर तय करना कठिन है। बेटियों की सुरक्षा की चिंता भी रहती है। उनका कहना है कि गांव का स्कूल अपग्रेड होता है तो वह बेटियों को गांव में ही पढ़ा सकेंगे। हालांकि संपन्न परिवार गांव से 100 मीटर दूर खुले निजी संस्कृति स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह अपने बच्चों की शिक्षा आगे जारी नहीं रख पा रहे हैं। 
विज्ञापन



गांव के मौजूदा स्कूल में भी दो से तीन फुट तक घास खड़ी है, सफाई तक नहीं होती है। ग्रामीणों का कहना है कि 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने गोल्ड जीता था। इसके बाद सरकार ने गांव के लिए पांच करोड़ रुपये की ग्रांट पास की थी, जो आज तक प्राप्त नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव शेरा जाने के लिए नहीं कोई साधन

खंडरा से शेरा स्कूल तक तीन किलोमीटर का सफर है। इस रूट पर कोई बस या ऑटो नहीं चलता। बच्चे पैदल ही जाते हैं। हमने मांग की थी कि गांव से मतलौडा या शेरा तक कोई बस चलवाई जाए, ताकि सभी बच्चे आसानी से स्कूल तक पहुंच सकें, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -राजकुमार, ग्रामीण

नीरज के गोल्ड से गांव का उद्धार होगा, नहीं छोड़नी पड़ेगी शिक्षा
नीरज के गोल्ड लाने से खंडरा की पहचान पानीपत में नहीं बल्कि पूरे देश में हो गई है। अब प्रशासन हमारे गांव की तरफ ध्यान देगा। नीरज के गोल्ड से गांव का उद्धार होगा। उम्मीद है अब स्कूल अपग्रेड भी होगा और बेटियों को गांव में ही शिक्षा मिलेगी। उन्हें शिक्षा नहीं छोड़नी पड़ेगी। -रूधा, बुजुर्ग

कॉमनवेल्थ में नीरज को गोल्ड मिलने के बाद अलॉट हुई ग्रांट आज तक नहीं आई
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद सरकार की ओर से गांव के लिए पांच करोड़ रुपये ग्रांट अलॉट की गई थी। उपायुक्त ने गांव में पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने का एस्टीमेट मांगा था। नीरज के परिजनों ने गांव में स्टेडियम निर्माण, स्कूल का अपग्रेडेशन और गांव की सड़कों के साथ अन्य विकास कार्यों के बारे में बताया था। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई बजट प्राप्त नहीं हुआ। -शैलेंद्र, सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed