{"_id":"6140ffc88ebc3e21305b78f7","slug":"2-63-lakh-cheated-from-retired-teacher-by-becoming-sho-panipat-news-knl83229173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ बनकर सेवानिवृत्त अध्यापक से ठगे 2.63 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएचओ बनकर सेवानिवृत्त अध्यापक से ठगे 2.63 लाख
विज्ञापन
पानीपत। एसएचओ बनकर ठग ने सेवानिवृत्त अध्यापक को सम्मोहित कर 2.63 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि सामान्य अस्पताल में दवा लेने के दौरान कोई पाउडर हवा में उड़ाकर उसने अपने वश में कर लिया। फिर उनके घर जाकर 13 हजार रुपये नकद झटक लिए। इसके बाद ढाई लाख रुपये का चेक कटवाकर अध्यापक को बैंक ले जाकर कैश भी करा लिया। अध्यापक को यह याद रहा कि एसएचओ ने रकम वापस करने की बात की थी। जब वह थाने पहुंचे तो वहां एसएचओ कोई और ही मिला।
असंध रोड स्थित पुरानी खादी कॉलोनी निवासी सत्यनारायण गुप्ता (77) ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापक हैं। खांसी और सीने में दर्द के चलते वह सात सितंबर को सिविल अस्पताल दवा लेने गए थे। जहां एक युवक आया और दो बार नमस्कार कर हाथ मिलाया। उसने कहा कि मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार हूं। उसने कहा कि कुछ रुपये की जरूरत है, इतने में रुमाल निकाला और हवा में छिड़क दिया, जिससे एक पाउडर था। पाउडर सूूंघते ही धुंधला दिखाई देने लगा। आरोप लगाया कि ठग उन्हें उन्हीं के घर लेकर गया और 13 हजार रुपये नकद ले लिए। फिर उसने ढाई लाख रुपये का चेक कटवाया। इसके बाद उन्हें संजय चौक स्थित यस बैंक तक लेकर गए और उन्हीं चेक कैशकर रुपये ले लिए।
25 लाख रुपये के लिए मर्डर करने की वारदात सुनाकर बातों में फंसाया
बुजुर्ग ने बताया कि ठग ने कहा कि आज 25 लाख रुपये के लिए मर्डर करने वाले बदमाश को दबोचा है। यह कहकर उसने बातों में फंसा लिया। इसी दौरान उसने रुपये मांगे और फिर पाउडर सुंघाकर उसे सम्मोहित कर लिया। इसके बाद उन्हें सिर्फ ठग की आवाज ही सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
दो दिन में रुपये लौटाने का दिया था झांसा, खुली पोल
पीड़ित के अनुसार 2.63 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ठग ने कहा कि एक से दो दिन में रुपये वापस कर देगा। यह उन्हें याद था। दो दिन बाद मॉडल टाउन थाने में कॉल किया और थाना प्रभारी सुनील के बारे में पूछा। जहां से पता चला कि सुनील शर्मा का छह माह पहले ही शहर थाने में ट्रांसफर हो चुका है। फिर शहर थाना प्रभारी से मिले और पूरी वारदात बताई। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं हुई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने की शिकायत दर्ज की है, आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं सामान्य अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी