फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बढ़ती सर्दी व कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, घंटों देरी से चली दर्जनों ट्रेनें

बढ़ती सर्दी व कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, घंटों देरी से चली दर्जनों ट्रेनें

Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती सर्दी व कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, घंटों देरी से चली दर्जनों ट्रेनें
फोटो संख्या- 17 व 18
विज्ञापन

बढ़ती सर्दी व कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, घंटों देरी से चली दर्जनों ट्रेनें
पानीपत। शहर में बीते रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी व पहाड़ों में जारी बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी हुई है। बढ़ती सर्दी व छाने वाले कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। परिणामस्वरूप दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। बुधवार को भी दर्जनों एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। ट्रेन लेट होने के चलते दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूूसरी ओर, बढ़ती ठंड दिन व रात के तापमान में भी काफी अंतर आ गया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। वीरवार से मौसम में परिवर्तन आने और सप्ताहभर बादल छाने अथवा कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार जताए जा रहे हैं जिससे सर्दी व ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन से मौसम में बदलाव हो रहा है, इससे जहां पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ती ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। अत्यधिक सर्दी व कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। सर्दी व कोहरे के कारण रेलवे ने 14673/74अमृतसर-जयनगर शहीद और 14217/18चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस को पहले ही रद्द किया हुआ है।
बुधवार सुबह विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण कई यात्री निर्धारित स्टेशन से ही वापिस लौट गए। वहीं अनेक यात्रियों ने जल्दबाजी के चक्कर में बसों व निजी वाहनों का सहारा लेने में ही भलाई समझी। पानीपत रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री ट्रेनों के बारे में पूछते नजर आए। कोहरे के कारण सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन

रात में ठंड और सुबह खेतों में सूखे पाले को देख गेहूं उत्पादक किसानों की बांछें खिल उठी। किसानों का कहना है कि सर्दी, कोहरा व सूखा पाला गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहा तो गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। कृषि उपनिदेशक महावीर सिंह ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिएलाभदायक रहेगा। वहीं कुछ सब्जी उत्पादकों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों सुबह-रात व दिन के तापमान में काफी अंतर आ गया है। सुबह-शाम जहां अधिक ठंड रहती है, वहीं दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास कम होता है। ऐसी स्थिति में बरती गई लापरवाही अक्सर हानिकारक साबित होती है इसलिए ऐसे मौसम में चिकित्सक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों के प्रति विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

संख्या ट्रेन का नाम लेट
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 2.40 घंटे
64533 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 0.50 घंटे
64451 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 0.45 घंटे
18101 मूरी एक्सप्रेस 1.30 घंटे
64465 नई दिल्ली- कुरुक्षेत्र पैसेंजर 0.45 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 1.00 घंटा
12919 मालवा एक्सप्रेस 3.20 घंटे
11901 गीता जयंती एक्सप्रेस 0.50 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 0.40 घंटे
12715 सचखंड एक्सप्रेस 0.30 घंटे
12051 ऊना गरीबरथ एक्सप्रेस 0.40 घंटे
18507 हीराकुंड एक्सप्रेस 3.00 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 1.00 घंटे
19805 उधमपुर एक्सप्रेस 1.00 घंटे
14732 बटिंडा एक्सप्रेस 3.00 घंटे
दादर एक्सप्रेस 2.00 घंटे
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर के कारण क्षेत्र में तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट आई है। आगामी दिनों बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा और वातावरण में नमी की मात्रा 38 प्रतशित दर्ज की गई।
श्याम सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed