फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   धान सीजन खत्म होने के बाद भी मंडी में दिन-रात जल रही बिजली लाईटें

धान सीजन खत्म होने के बाद भी मंडी में दिन-रात जल रही बिजली लाईटें

Wed, 09 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
धान सीजन खत्म होने के बाद भी मंडी में दिन-रात जल रही बिजली लाईटें
धान सीजन खत्म होने के बाद भी मंडी में दिन-रात जल रही बिजली लाइटें
विज्ञापन


सनौली । एक तरफ सरकार व बिजली विभाग बिजली बचत करने के नारे दे लोगों को जागरूक करते है वही दूसरी ओर मार्केट कमेटी बापौली के अंतर्गत आने वाली सनौली अनाज मंडी में दिन-रात लाइटें जल रही हैं । जबकि एक महीने से धान की सीजन भी चला गया है । अब मंडी के अंदर बिजली की कोई जरूरत भी नही हैं । फिर से बिजली आते ही दिन-रात 24 घंटे मंडी के अंदर खंभे पर बड़ी-बड़ी मरकरी लाइटें जलती रहती हैं । अब मंडी के अंदर बिजली लाइटों की कोई जरूरत नहीं हैं फिर भी सरेआम बिजली जलती रहती हैं । मंडी आढती जोगीराम, किसान सतीसपाल, कृष्ण, बलवान आदि का कहना हैं कि मंडी के अंदर एक महीने से धान का सीजन भी खत्म हो चुका हैं। अब लाइटों की कोई जरूरत भी नहीं हैं । मंडी के अंदर दिन-रात खंबे पर लाइटें जलती रहती हैं। जब सीजन चल रहा था उस समय बिजली कम आने से लाइट न जलने से परेशानी होती रही मगर अब बगैर जरूरत के बिजली खर्च चल रहा हैं । इस ओर मार्केट कमेटी व बिजली विभाग जेई ध्यान नहीं दे रहा हैं । इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव पवन चौपड़ा का कहना है कि मंडी से बिजली बंद करने के लिए बिजली विभाग को पत्र दे रखा हैं । जल्द ही बिजली विभाग से मंडी से बिजली कनेक्सन हटावा कर लाइटें बंद कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed