फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मैंने अकेले में इतनी भीड़ इकट्ठा कर दी अगर प्रदेश के वे सभी पांच नेता भी ऐसे ही काम करे तो प्रदेश में कांग्रेस आने से कोई नहीं र

मैंने अकेले में इतनी भीड़ इकट्ठा कर दी अगर प्रदेश के वे सभी पांच नेता भी ऐसे ही काम करे तो प्रदेश में कांग्रेस आने से कोई नहीं र

Sun, 30 Sep 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
मैंने अकेले में इतनी भीड़ इकट्ठा कर दी अगर प्रदेश के वे सभी पांच नेता भी ऐसे ही काम करे तो प्रदेश में कांग्रेस आने से कोई नहीं र
फोटो 4 से 11
विज्ञापन


अकेले में इतनी भीड़ जमा दी, पांचों नेता काम करें तो सत्ता में आएगी पार्टी : तंवर
रैली में पार्टी के नेता लगाते रहे नारे, तंवर को मुख्यमंत्री बनाना है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यहां हल्ला बोल पोल खोल रैली कर बीजेपी सरकार और इनेलो पर निशाना साधा। बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि उन्होंने अकेले नहीं प्रदेश से इतनी भीड़ इकट्ठा कर दी है। अगर कांग्रेस के सभी पांच नेता इसी प्रकार से काम करें तो पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। रैली में पार्टी के नेता बस ये ही नारे लगाते रहे कि तंवर को मुख्यमंत्री बनाना है। रैली में उनकी पत्नी अवंतिका तंवर भी मौजूद रहीं। तंवर का कांग्रेसी नेताओं ने माला पहनाकर, गद्दा देकर व हल देकर स्वागत किया।
उन्होंने बीजेपी को दलाल पार्टी करार दिया। तंवर ने कहा कि पानीपत की इसी ऐतिहासिक धरती से कांग्रेस की सरकार गई थी। अब इसी धरती से कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। पानीपत से ही बीजेपी के खिलाफ चौथी लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी। बीजेपी का लक्ष्य पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना वह देश को लूटना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 126 राफेल विमान खरीदने की डील की थी। उस वक्त एक विमान 526 करोड़ रुपये का था, लेकिन भाजपा ने इसमें बड़ा घोटाला किया और एक विमान की कीमत 1670 करोड़ तय कर दी। इसमें रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए बीजेपी ने बड़ा गेम खेला है। भाजपा भारत के रक्षा सौदों से भी खिलवाड़ कर रही है। इस पर प्रधानमंत्री कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अगर हमें देश को आगे लेकर जाना है तो देश में राहुल राज लाना होगा। उन्होंने बीजेपी पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर 11 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजेंदर सिंह कादियान, ओमवीर सिंह पवार, रणबीर देशवाल, शशि लूथरा मोहकम छौक्कर, यशपाल नारंग, सतपाल जवाहर, आनंद कौशिक, रघुवीर सिंह, नरेश कुमार, राजेश जून, सतीश छिक्कारा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कांग्रेस को वोट देकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को मुख्यमंत्री बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन में घोटाला करने का आरोप
अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश में तीन लाख करोड़ का घोटाला खनन विभाग में किया है। खनन के कारण यमुना दो किलोमीटर तक फैल गई है और किसानों की खेती तबाह हो रही है। सरकार अवैध खनन करवा रही है। सात लाख करोड़ का घोटाला सरकार ने नोटबंदी में कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया है।

अशोक तंवर ने ये की घोषण
जीएसटी व एन्हांसमेंट सीमेंट से लोगों को बड़ी हानि हुई है। जब कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आएगी तो लोगों को अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एन्हांसमेंट से लोगों को छुटकारा दिलाएंगे। बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन देंगे। भाजपा छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहती और ना ही यह इनकी क्षमता में है। कांग्रेस सरकार आते ही कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। गरीबों को सौ-सौ गज के प्लाट दिए जाएंगे। लोगों को मकान बिजली व सड़कें बना कर दी जाएंगी। गरीबी को खत्म किया जाएगा। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वह उन पूंजीपतियों को देश में वापस लेकर आएंगे जो देश का पैसा लेकर भागे हैं।


कांग्रेस का भट्ठा बैठा दिया था कुछ लोगों ने
कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के ही कुछ कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक तंवर के अध्यक्ष बनने से पहले प्रदेश में कुछ नेताओं ने कांग्रेस को खोखला कर दिया था। डॉ. तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष बनते ही घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा है। लोगों को पार्टी की अवधारणा बताई है और वे ये लोगों को समझाने में सफल रहे कि ये पार्टी किसी एक आदमी की नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद डॉ. अशोक तंवर मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed