{"_id":"5ad248ac4f1c1b6e098b482a","slug":"191523730604-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 सेंटरों पर 134 ए की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 सेंटरों पर 134 ए की परीक्षा आज
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 सेंटरों पर 134 ए की परीक्षा आज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शिक्षा विभाग ने जिले में 134ए की परीक्षा करवाने के लिए अपनी कमर कस ली है और शनिवार की शाम तक पानीपत, समालखा, बापौली, इसराना व मतलौडा सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिले में 9 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पेपर होगा। सभी 5 खंड शिक्षा कार्यालयों में 2032 विद्यार्थियों ने 134ए के तहत आवेदन कर रखा है। जिन विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिले वे 7:30 बजे खंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। शिक्षा विभाग ने जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 4, मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1, भापरा रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा में 1, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली में 1, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में 1, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा में 1 परीक्षा केंद्र का गठन है। जहां पर विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। खंड शिक्षा अधिकारी, पानीपत सतपाल सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी हो चुकी है। विद्यार्थियों की एंट्री 8 बजे होगी और उसके बाद 9 बजे परीक्षा शुरू होगी। वहीं शिक्षा विभाग ने पुलिस विभाग से भी परीक्षा के मद्देनजर सहयोग मांगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो।