{"_id":"5a53beba4f1c1b216f8b49e6","slug":"191515437754-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सुबह साढ़े दस से साढ़े तीन बजे तक का रहेगा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सुबह साढ़े दस से साढ़े तीन बजे तक का रहेगा स्कूल
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं से 12वीं कक्षा तक नियमित रहेगी पढ़ाई
पानीपत। सर्दियों की छुट्टियों को लेकर पशोपेश की स्थिति को शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है। अब आठवीं कक्षा तक की 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। जबकि इससे बड़ी कक्षाओं के स्कूल लगाए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग ने सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक घोषित की थीं। इन सबके बीच शिक्षा मंत्री ने सर्दी को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया था। विभाग द्वारा अब इसकी तस्वीर साफ कर दी गई है। उन्होंने बताया सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं। ये छुट्टियां प्राइमरी कक्षाओं से लेकर आठवीं कक्षा तक रहेगी। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल नियमित रूप से लगाए जाएंगे। इन कक्षाओं में स्कूल का समय सुबह साढ़े दस से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक का रहेगा। ये आदेश 12 जनवरी तक लागू रहेंगे। 13 जनवरी को माह का दूसरा शनिवार व 14 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी।