फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बारिश में गिरा मकान का बड़ा हिस्सा

बारिश में गिरा मकान का बड़ा हिस्सा

Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान का बड़ा हिस्सा
बारिश में गिरा मकान का बड़ा हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के सबसे पुराने जैन मोहल्ले में बारिश के चलते एक मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसके चलते इस मकान के बाउंड्री में स्थित परिवार के पांच सदस्यों में से तीन के मकानों में दरार आ गई। वहीं इनके साथ लगते एक व्यक्ति के मकान में दरार आ गई। गनीमत रही कि मकान के इस हिस्से के गिरने से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। नगर निगम फरवरी माह में मकान को कंडम घोषित कर इसको गिराने का नोटिस दे चुका है। निगम ने इस मकान के चलते जान-माल के नुकसान की आशंका जताई थी। अब स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर रोष व्याप्त है।
पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जैन मोहल्ले में स्थित कंवरभान के परिवार के मकान के मुख्य हिस्से की छत गिर गई। मकान की छत गिरते ही परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। मकान की छत का मलबा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मकान मालिकों ने परिवार के सदस्यों का बचाव होने की बात कही। बताया जा रहा है कि उक्त मकान करीब साढ़े तीन सौ गज में है। इस बाउंड्री के अंदर पांच परिवारों के अलग-अलग मकान है। इसमें सबसे आगे कंवरभान व उसके बाद सुमन, सुषमा, सुभाष व सुनील के हिस्से का मकान है। मकान का अगला हिस्सा पांचों परिवारों का सांझा है। परिजनों की माने तो उन्होंने अपने स्तर पर मकान के इस हिस्से की मरम्मत भी कराई थी, लेकिन पिछले तीन दिन से बारिश लगातार चलने से इस हिस्से की छत गिर गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने फरवरी माह में जारी किया था नोटिस
नगर निगम ने फरवरी माह में इस मकान के पांचों मालिकों समेत शहर के बाकी हिस्से में स्थित कंडम भवनों के मालिकों को नोटिस थमाए थे। निगम ने ये नोटिस हरियाणा म्यूनिसिपल कोरपोरेशन एक्ट-1994 के तहत 265-सी का नोटिस जारी किया था। नगर निगम ने साफ कहा था कि उक्त मकान जर्जर भवन की श्रेणी में आता है। इस भवन के चलते जान-माल का नुकसान हो सकता है। नगर निगम ने मालिकों को मकान गिराने या फिर इसी मरम्मत कराने की साफ हिदायत दी थी, लेकिन साझे के हिस्से में कोई भी काम कराने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इस तरह के दर्जनों भवन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों भवन कंडम हैं। इनमें अधिकतर जैन मोहल्ला व पुराना पानीपत के हिस्से में हैं। वहीं दो मकान रेलवे रोड पर भी हैं। नगर निगम बार-बार इनको नोटिस जारी करता है, लेकिन इन लोगों का निगम के नोटिसों की तरफ भी कोई ध्यान नहीं जाता। वहीं नगर निगम की कार्रवाई भी केवल मकान मालिकों को नोटिस देने तक ही सीमित रह जाती है।

पूर्व जिला पार्षद ने हादसे पर चिंता व्यक्त की
पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने जैन मोहल्ले में कंडम मकान का कुछ हिस्सा गिरने पर चिंता व्यक्त की है। जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि उक्त हिस्से पर पांच मकानों की दहलीज लगती है। नगर निगम के पास इस मकान समेत कई कंडम मकानों की जानकारी है। निगम ऐसे लोगों को नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा फरवरी माह में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन ये नोटिस में रफा-दफा कर दिए गए। इस पूरे मामले में निगम के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्रवाई संदेह के घेरे में है।


नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कंडम भवनों की पहचान की गई है और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ लोग नोटिस के बाद जर्जर मकानों की मरम्मत करने का जवाब भी लिखित में देते हैं। निगम इस मामले को गंभीरता के साथ लेगा और कंडम भवन गिराने के लिए खुद आगे आएगा।
शिव प्रसाद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed