फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गोहाना की एकता, रोहतक की संगीता को मिली होंडा एक्टिवा और 2.58 लाख की छात्रावृति

गोहाना की एकता, रोहतक की संगीता को मिली होंडा एक्टिवा और 2.58 लाख की छात्रावृति

Mon, 12 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
गोहाना की एकता, रोहतक की संगीता को मिली होंडा एक्टिवा और 2.58 लाख की छात्रावृति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पाइट क्वेस्ट-2017 का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर सिक्योरटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) शरद कृष्ण शर्मा, संस्थान के चेयरमैन हरिओम तायल, सुरेश तायल मेंबर सेक्रेटरी, राकेश तायल मेंबर बीओजी, निदेशक डॉ. केके पालीवाल, डॉ. बीबी शर्मा डीन स्टूडेंटस वेलफेयर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एकता गोहाना, संगीता रोहतक ने होंडा एक्टिवा और 2,58,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की।
मुख्य अतिथि शरद कृष्ण शर्मा ने कहा कि एक जिज्ञासु व्यक्ति ही दुनिया पर राज कर सकता है। प्रतियोगिता की भावना से ही सीखने की शक्ति बढ़ती है। कहा कि भगवद् गीता के श्लोकों का जीवन से गहन संबंध है। सेक्रेटरी सुरेश तायल ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पाइट कॉलेज ने विभिन्न कालेजों में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें हरियाणा एवं आस पास के राज्यों के लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय और तृतीय चरण के लिए पाइट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे 12 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
प्रथम स्थान पर रही एकता गोहाना और संगीता गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक को होंडा एक्टिवा के साथ ही 2,58,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। द्वितीय स्थान पर रहे अंजू, एसडीपीजी पानीपत और श्वेता आरके एसडी नै लैपटॉप और 1,29,000 रुपये की छात्रवृत्ति, तृतीय स्थान पर रहे आकाश दयाल सिंह कॉलेज करनाल और मिनल आर्य कालेज पानीपत को टैबलेट और 64,500 रुपये की छात्रवृत्ति, चतुर्थ स्थान पर रहे मनदीप अंबेडकर कॉलेज कैथल, रीफा जीसीडब्लू शामली ने प्रिंटर कम स्कैनर और 25,800 रुपये की छात्रवृत्ति, पांचवें स्थान पर रहीं मीनाक्षी जीसीडब्लू करनाल, रितेश खालसा कॉलेज करनाल ने प्रिंटर और 25,800 रुपये की छात्रवृत्ति अपने नाम की। छठे स्थान पर रही पूजा आईबी कालेज पानीपत और मयंक पाइट कॉलेज समालखा ने मोबाइल फोन के साथ ही 25,800 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर एसके खन्ना, एलआर बवेजा, मिस प्रियंका सहगल, डॉ. विनय खत्री, डॉ. योगेंद्र कटारिया, जनसम्पर्क अधिकारी ओपी रनौलिया, डॉ. विक्रम बाली, स्वाति गुप्ता, सुनील ढुल, दिनेश वर्मा, एससी गुप्ता, सत्यवान, निशा चुघ, तरुण मिगलानी, डॉ. दीपक राज, डॉ. जुगमेंद्र, शची संघु, शिल्पा सदाना, ज्ञानेंद्र, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed