{"_id":"59382aeb4f1c1b5b238b458d","slug":"191496853227-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सीजेएम मोहित अग्रवाल ने पानीपत के तीन मामलों की सुनवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सीजेएम मोहित अग्रवाल ने पानीपत के तीन मामलों की सुनवाई की
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने चोरी के दो और छेड़छाड़ के एक आरोपी के गलती स्वीकार करने और भविष्य में बुराई से दूर रहने की शपथ लिखित में देने पर उन्हें माफ कर दिया। दोनों करनाल जेल में बंद थे। चोरी के दो आरोपी करीब आठ और छेड़छाड़ के आरोपी करीब दस माह से बंदी थे।
सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बुधवार को करनाल जेल में लोक अदालत लगाई। सीजेएम के सामने पानीपत में चोरी के मामले के दो और छेड़छाड़ के एक आरोपी को पेश किया। उन्होंने अपना-अपना अपराध कबूल कर लिया और भविष्य में इस तरह की गलती न करने का आश्वासन दिया। तीनों आरोपियों ने कहा कि वे सुधर जाना चाहते हैं और भविष्य में किसी तरह का अपराध नहीं करेंगे। कोर्ट ने तीनों आरोपियों से बारी-बारी पूरी जानकारी ली। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने जानकारी जुटाई तो चोरी के दोनों आरोपी करीब आठ माह और छेड़छाड़ का आरोपी दस माह से बंद मिला। सीजेएम ने उनके भविष्य को देखते हुए उनके अपराध को माफ कर दिया। सीजेएम ने तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।