{"_id":"5938236e4f1c1b1d518b4573","slug":"191496851310-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-डीएफएससी के इंस्पेक्टर शिकायत मिलने पर जांच का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-डीएफएससी के इंस्पेक्टर शिकायत मिलने पर जांच का दिया भरोसा
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो होल्डर पर तीन महीने से राशन नहीं बांटने का आरोप
मतलौडा। बोहली गांव के डिपो होल्डर पर तीन महीने से राशन नहीं बांटने का आरोप है। डीएफएससी अधिकारी इस सबसे बेखबर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में आए। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बोहली निवासी दिलबाग, राजपाल, गुलशन, रविंद्र और विनोद कुमार ने डीएफएससी के इंस्पेक्टर को शिकायत देकर बताया कि डिपो होल्डर ने मार्च से मई महीने तक का राशन नहीं दिया है। कुछ ही लोगों को राशन बांटकर मना कर देता है। कई बार राशन न आने की बात कह देता है। वे पहले भी मौखिक रूप से अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में फूड एंड सप्लाई कार्यालय मतलौडा के निरीक्षक इंद्र सिंह संधु ने कहा कि बोहली गांव के 18 लोगों ने अपने राशन कार्ड देते हुए उनको तीन महीने से राशन न मिलने की शिकायत दी है। वे वीरवार को गांव जाकर मामले की जांच करेंगे।