फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   19 out of 33 water samples failed, Harisingh Colony and New Ramesh Nagar had the most

Panipat News: पानी के 33 में 19 नमूने फेल, हरिसिंह कॉलोनी व न्यू रमेश नगर के सबसे ज्यादा

Tue, 16 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
19 out of 33 water samples failed, Harisingh Colony and New Ramesh Nagar had the most
पानी के नमूने लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत : विभाग - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। देशराज कॉलोनी ही नहीं शहर की दूसरी कई कॉलोनियों में भी दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन में लिए गए पेयजल के 33 नमूनों की रिपोर्ट सोमवार को आ गई है। इनमें से 19 नमूने फेल आए हैं। विद्यानंद कॉलोनी में सबसे ज्यादा सात और न्यू रमेश नगर के पांच नमूने हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग की टीम ने सोमवार को सर्वे किया और दोबारा नमूने लिए। विभाग ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर निगम को इसके लिए पत्र लिखा है। वहीं सोमवार को छह स्थानों से 14 नमूने पानी के लिए हैं। विभाग ने ने सोमवार को डायरिया का कोई केस नहीं आने का दावा किया है।
जिले में डायरिया से चार महीने में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके बाद पेयजल और खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। शनिवार को टीम ने देशराज कॉलोनी, राजनगर, खटीक बस्ती, बत्तरा, हरिसिंह और विद्यानंद कॉलोनी से 33 पेयजल के नमूने लिए थे। इनमें से देशराज कॉलोनी से तीन, खटीक बस्ती से तीन, बत्तरा कॉलोनी से एक, हरिसिंह कॉलोनी से पांच और विद्यानंद कॉलोनी से सात नमूने फेल पाए हैं। टीम ने सोमवार को दोबारा उन्हीं छह स्थानों पर सर्वे किया और 14 नमूने लिए।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार को हेलोजन की 765 गोली, ओआरएस के पैकेट 578 और जिंक की 347 गोली बांटी। डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल व खाद्य पदार्थों के नमूनों की संख्या बढ़ा दी है। लोगों को हेलोजन, जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं और लोगों को साफ-सफाई रखने व पीने योग्य पेयजल पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर की छह कॉलोनियों के 1910 घरों में लोगों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम पेयजल के साथ खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है और लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक कर रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर निगम को पत्र लिखकर ठीक कराया जा रहा है। तीन लोगों की विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed