{"_id":"5f1752688ebc3e639468fd39","slug":"19-corona-including-3-people-of-a-family-not-injured-panipat-news-knl381272106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार के तीन समेत 19 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परिवार के तीन समेत 19 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना ने सोमवार रात को सिवाह स्थित निजी अस्पताल में 32 वर्षीय युवक का जीवन लील दिया। युवक तीन दिन से अस्पताल में दाखिल था और वो कोरोना का रोगी था। मंगलवार को जन सेवा दल ने डॉक्टरों की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार किया। अब तक जिले में कोरोना से 11 मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को कोरोना के 19 नए केस आए हैं। इनमें डाहर के निर्माणाधीन शुगर मिल में काम करने वाली 32 वर्षीय महिला और 20 साल का युवक और सुखदेव नगर के एक ही परिवार के तीन लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में 61 परिवारों के 210 लोग कोरोना संक्रमित हो चुुके हैं। तीन दिन पहले डाहर शुगर मिल में एक साथ 10 कोरोना के रोगी मिले थे। मंगलवार को 4 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। अब एक्टिव रोगियों की संख्या 343 हो गई है। 374 लोग कोरोना को हराकर घर भी लौटे हैं।
ये 11 लोग हार चुके हैं कोरोना से जंग
पहली मौत:
6 मई को दीनानाथ कॉलोनी के 24 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव मिली। वह दिल्ली से लौटा था, बुखार व सांस के लक्षण और उसको रैबीज बताया गया था और मरने से पहले पड़ोसन के हाथ पर काटा भी था।
दूसरी मौत: 7 मई को झट्टीपुर के 28 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी 6 मई को मौत हो गई थी। उसे टीबी की बीमारी थी। बिहार का रहना वाला था।
तीसरी मौत: 8 मई को फरीदाबाद की 20 वर्षीय युवती कोरोना से जंग हार गई। ये युवती सेक्टर 11 की गोकुल धाम सोसायटी में अपनी बहन के घर आई थी। ये टीबी की मरीज थी। 2 मई को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। खानपुर मेडिकल कॉलेज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
चौथी मौत: 8 जून को पानीपत के एक 24 साल के युवक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। युवक का टीबी का भी इलाज चल रहा था। मौत से पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी और इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर उसकी मौत हो गई थी।
पांचवीं मौत: 12 जून को एल्डिको के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये दिल्ली से अपने रिश्तेदार के घर से आया था।
छठी मौत: 41 साल की महिला की मौत हो गई। महिला थाइराइड से पीड़ित थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। शनिवार रात को ही महिला की मौत हो गई। सैंपल की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
सातवीं मौत: एक 72 साल के मरीज की मौत (मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसका संस्कार रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया गया था। टेस्ट में कोरोना संक्रमण मिला था।
आठवीं मौत: 12 जुलाई को जौंधन गांव के 22 वर्षीय युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक बुखार से पीड़ित था। मरने के बाद उसके सैंपल लिए गए। जिसमें वो कोरोना से संक्रमित मिला।
नौवी मौत: 13 जुलाई को सेक्टर 12 निवासी 86 वर्षीय वृद्घा कोरोना से जंग हार गई।
दसवीं मौत- वीवर्स कॉलेनी का 64 वर्षीय अधेड़ भी 13 जुलाई को कोरोना से जंग हार गया।
ग्यारहवीं मौत- 20 जुलाई की रात को निजी अस्पताल में 32 साल के युवक की मौत हो गई। युवक हलदाना गांव का रहने वाला था।
ये मिले मंगलवार को पॉजिटिव
मंगलवार को जिले में 19 केस पॉजिटिव मिले हैं और 4 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। नंद विहार कॉलोनी की 46 वर्षीय महिला,रामनगर की 26 वर्षीय युवती, सुखदेव नगर का 24 वर्षीय युवक, डाहर का 50 वर्षीय पुरुष, वधावाराम कॉलोनी का 8 वर्षीय बच्चा, सुखदेवनगर के 24 व25 वर्षीय पुरुष व 25 वर्षीय महिला, भाऊपुर का 23 वर्षीय युवक, संजय कॉलोनी से 25 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय महिला,न्यू शुगर मिल प्लांट डाहर से 32 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक, सेक्टर 7 से 21 वर्षीय युवक, सेक्टर 12 से 42 वर्षीय पुरुष,संजय चौक से 55 वर्षीय महिला,विराट नगर से 63 वर्षीय पुरुष,अंसल से 72 वर्षीय पुरूष,सनोली रोड से 60 वर्षीय बुजुर्ग और बुआना लाखू से 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
6 साल के बच्चे और मां ने कोरोना को हराया
मंगलवार को सतकरतार कॉलोनी के 6 साल के बच्चे और इसकी 38 वर्षीय मां ने कोरोना को मात दे दी है। अब तक छह साल से कम उम्र के 10 बच्चे कोरोना को हरा चुके हैं। इसके अलावा सेक्टर 13-17 की 52 वर्षीय व 38 वर्षीय महिला को डिस्चार्ज किया गया है।
चार लोग कोरोना को हराकर लौटे घर : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ.संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल 15366 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 13542 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 563 सैंपल भेजे गए हैं। मंगलवार को 327 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 1092 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 728 केसों में 343 केस एक्टिव हो गए हैं, 374 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं।