{"_id":"5c44b19abdec22739f7565d1","slug":"181548005786-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यमुना नाका बार्डर पर 24 घंटे वाहनो की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यमुना नाका बार्डर पर 24 घंटे वाहनो की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुना नाका बार्डर पर 24 घंटे हो रही वाहनों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना बार्डर यूपी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर सनौली यमुना नाका बार्डर पर पुलिस ने नाका लगाकर 24 घंटे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है और सनौली रोड़ से लगते ढाबों, धर्मशालाओं व गांव की चौपालों आदि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर गहनता से चेकिंग की जा रही है। पानीपत जिले से यमुना नदी से सटे यूपी के संवेदनशील जिला शामली, कैराना, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर आदि की ओर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इस बार सनौली थाना इंचार्ज प्रवीन शर्मा ने पुलिस बल के साथ 26 जनवरी पर सुरक्षा मद्देनजर वाहनों को रुकवाकर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा-यूपी में आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, यमुना से सटे कच्चे रास्तों पर भी गश्त लगाई जा रही है।